फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Not a single primary health center for a population of 25 thousand

Hathras News: आबादी 25 हजार से अधिक, नहीं है एक भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Mon, 04 Dec 2023 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 04 Dec 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Not a single primary health center for a population of 25 thousand
अस्पताल - फोटो : प्रतीकात्मक

हाथरस में नगर पंचायत मेंडू की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है। आसपास के गांव भी अब विकास कर रहे हैं, यहां तमाम प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं, लेकिन चिकित्सा के क्षेत्र में कस्बा मेंडू व आसपास के गांव अभी भी पिछड़े हुए हैं। लगभग 25 हजार की आबादी होने के बाद भी यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। लोगों को हाथरस शहर तक की दौड़ लगानी पड़ती है।

विज्ञापन


नगर पंचायत मेंडू से हाथरस की दूरी लगभग सात किमी है। वहीं, हाथरस जंक्शन की दूरी लगभग पांच किमी है। नगर पंचायत मेंडू की आबादी लगभग 18,500 है। वहीं, यहां से लगे लगभग पांच गावों की आबादी लगभग 7000 हजार है। ऐसे देखा जाए तो कुल आबादी लगभग 25 हजार की है, लेकिन यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक की सुविधा नहीं है। हालात ये हैं कि छोटी छोटी चिकित्सीय आवश्यकता के लिए भी लोगों को हाथरस शहर या हाथरस जंक्शन तक की दौड़ लगानी होती है। लोगों को निजी व अप्रशिक्षित चिकित्सकों की शरण लेनी होती है।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री व चिकित्सा मंत्री को भेजा पत्र
नगर पंचायत मेंडू के अध्यक्ष सचेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री को पत्र लिखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की मांग की है ताकि गांव के लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़ा। सचेंद्र का कहना है कि हो सकता है कि इस पहल से कुछ ऐसी जानों को बचाया जा सके, जो समय कम होने व दूरी अधिक होने की वजह से जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे तो मेंडू की सूरत पिछले कुछ सालों में बेहतर हुई है। विकास कार्य भी यहां ठीक चल रहे हैं, लेकिन चिकित्सा सुविधा के मामले में कस्बा काफी पिछड़ा हुआ है। यहां सरकारी स्तर पर किसी प्रकार की सुविधा नहीं है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकता है। - संदीप मोहन वार्ष्णेय, स्थानीय निवासी


कस्बे में लगातार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापना के लिए शासन प्रशासन से मांग की जाती रही है। स्वास्थ्य सेवाएं न होने के चलते आम लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन शासन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रही। - मनीष शर्मा, स्थानीय निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed