फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Nodal officers angry at Hathras-Jalaseer road looking dirty

हाथरस-जलेसर मार्ग पर गंदगी देख नोडल अधिकारी नाराज

Wed, 19 Dec 2018 12:12 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Wed, 19 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
Nodal officers angry at Hathras-Jalaseer road looking dirty
हाथरस ब्लॉक के गांव गंगचौली में समस्याएं सुनते विशेष सचिव। - फोटो : अमर उजाला
विशेष सचिव कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग और जिले के नोडल अधिकारी बीराम शास्त्री ने मंगलवार को गांव गंगचौली में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर उन्होंने समस्याओं के निस्तारण को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं हाथरस-जलेसर मार्ग पर कांशीराम टाउनशिप के निकट गंदगी का अंबार देख नोडल अधिकारी ने अपनी गाड़ी रुकवा ली। गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने तत्काल ईओ का सफाई कराने के निर्देश दिए। वहीं गांव के संपर्क मार्ग को पीडब्लूडी से निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन

     
गांव गंगचौली में नोडल अधिकारी ने गांव भ्रमण कर साफ-सफाई, जलभराव और शौचालय की प्रयोग की स्थिति देखी। उन्होंने ग्रामीणों से शौचालय प्रयोग के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर गांव में निर्माणाधीन पंचायतघर का भी जायजा लिया। इसी दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल के दौरान जमीन के उठान, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, विद्युत आपूर्ति आदि के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान गौरव प्रताप सिंह द्वारा गांव से नगला अलिया बंबे की कच्ची पटरी को पक्का बनवाने, जलेसर रोड से गांव की सड़क को गड्ढामुक्त कराने, गांव में अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगवाने आदि को लेकर ज्ञापन दिया गया। वही ग्रामीण अतर सिंह ने भी अपने रिश्तेदार पर एससी-एसटी एक्ट के झूठे आरोप लगाए जाने संबंधी ज्ञापन दिया। वहीं ग्रामीणों द्वारा गौशाला निर्माण के बारे में मांग की गई। इस मौके पर सचिव ने प्रधानाध्यापक अश्विनी कुमार एवं सुमन कुमारी से बच्चों को ड्रेस वितरण एवं स्वेटर वितरण के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह, बीडीओ गरिमा खरे, ग्राम पंचायत अधिकारी विदेश कुमार, एडीओ पंचायत केके गौतम, श्वेता सिंह, केपी सिंह, रमेश चौधरी, प्रेमपाल सिंह, बबलू सिंह, योगेंद्र पाल सिंह, सुरेश सेंगर, मनोज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed