फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   No worries, no fear of accident, home arrived

न जान की चिंता, न हादसे का डर, हर हाल में पहुंचे घर

Sun, 06 Aug 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sun, 06 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
 No worries, no fear of accident, home arrived
रक्षाबंधन - फोटो : Amar Ujala
रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले रविवार को बसों और ट्रेनों में जबदस्त भीड़ रही। राखी बंधवाने के लिए घर पहुंचने के लिए लोगों ने बसों, ट्रेनों में डग्गेमार वाहनों की छतों पर बैठकर सफर किया। उन्हें न तो हादसे का डर था और न ही जान की फिक्र। 
विज्ञापन


रविवार को पूरे दिन ट्रेनों और बसों में यात्रा करने के लिए जद्दोजहद होती रही तो वहीं बसों व ट्रेनों के अंदर कई यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नसीब नहीं हुई। हाथरस डिपो ने अधिक लोड फैक्टर निकलने के कारण अपनी काफी बसों को दिल्ली भेज दिया। इससे आगरा अलीगढ़ रूट पर बसों की कमी बनी रही। हालांकि डिपो ने इस रूट पर शेष बसों का संचालन कर बसों की कमी को पूरा करने की कोशिश की, लेकिन यह बसें भी यात्रियों की भीड़ के आगे कम पड़ गईं। इधर, ट्रेन भी फुल होकर चलीं।
विज्ञापन


ट्रेन में सफर करने से पहले चढ़ने के लिए यात्रियों में जद्दोजहद होती रही। रेलवे पुलिस कर्मी ट्रेनों में उमड़ी भीड़ के कारण स्थिति को संभालने में जुटे रहे। इन पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों की तलाशी भी ली। इसी तरह के हालात आज भी बसों और ट्रेनों में बने रहेंगे, क्यों कि रविवार की रात 12 बजे से महिलाओं के लिए बसों में यात्रा मुफ्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed