फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   No lifting of wheat from the purchasing center of Bisawar, purchase stalled

बिसावर के क्रय केंद्र से नहीं हुआ गेहूं का उठान, खरीद ठप

Thu, 22 Apr 2021 10:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
No lifting of wheat from the purchasing center of Bisawar, purchase stalled
बिसावर के गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद न होने पर केंद्र प्रभारी से नाराजगी जाहिर करते किसान - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

बिसावर के गेहूं क्रय केंद्र से गेहूं का उठान न होने से किसानों के गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है। इससे किसान निराश होकर क्रय केंद्र से लौटने को मजबूर हैं। गौरतलब है कि क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हुई थी, लेकिन अब पिछले दो दिन से गेहूं का उठान न होने से क्रय केंद्र हाउसफुल हो गया है और यहां गेहूं की खरीद रोक दी गई है। केंद्र प्रभारी ने बताया कि पीसीएफ द्वारा केंद्र से गेहूं उठान न किए जाने से गेहूं की खरीद 21 अप्रैल से बंद है। अब तक खरीदे गए गेहूं का उठान होने के बाद ही नये गेहूं की खरीद शुरू हो पाएगी।
- गेहूं खरीद न होने से कई दिन से परेशान हैं। अधिकारियों को बिसाबर गेहूं खरीद सेंटर से गेहूं का उठान करवाना चाहिए, जिससे हम किसानों को दिक्कत का सामना न करना पड़े और हमारा गेहूं आसानी से खरीदा जा सके। - आचारी सिंह, किसान, गांव विधिपुर
विज्ञापन

- बिसावर गेहू क्रय केंद्र हाउसफुल हो गया है। वहां गेहूं रखने के लिए जगह नहीं है, इसलिए केंद्र प्रभारी गेहूं की खरीद नहीं कर रहे हैं। किसानों को निराश होकर क्रय केंद्र से वापस लौटना पड़ रहा है। -दुष्यंत चौधरी, किसान, गांव नगला छत्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

-बिसावर के गेहूं खरीद केंद्र पर खरीद न होने से किसानों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। हम किसान भाइयों को कई किलो मीटर दूर गांवों से बिसाबर गेहू खरीद केंद्र पर आना पड़ता है। - प्रेम सिंह, किसान, विधिपुर

- शिकायत मिली है कि क्रय एजेंसी पीसीएफ द्वारा कई केंद्रों से गेहूं का उठान नहीं किया जा रहा है, जिस वजह से बिसावर के गेहूं क्रय केंद्र पर खरीद नहीं हो पा रही है, इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है, जल्द ही यहां गेहूं का उठान करवाकर किसानों के गेहूं की खरीद शुरू करवाकर उन्हें राहत प्रदान की जाएगी। - राजेश कुमार, एसडीएम, सादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed