फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   no electricity in Rashmimala Enclave for last 15 days

Hathras: ट्रांसफार्मर तेल चोरी कर ले गए चोर, विद्यूत आपूर्ति ठप, रश्मिमाला एंक्लेव में 15 दिन से बिजली गुल

Mon, 17 Nov 2025 03:37 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 17 Nov 2025 03:37 AM IST
सार

रश्मिमाला एंक्लेव कॉलोनी के लोग 15 दिन से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। यहां चोर ट्रांसफार्मर में से तेल चोरी कर ले गए। तब से अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया और न ही तेल चोर पकड़े गए।

विज्ञापन
no electricity in Rashmimala Enclave for last 15 days
बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सासनी क्षेत्र के रुदायन मार्ग स्थित रश्मिमाला एंक्लेव कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति बीते 15 दिनों से गुल है। चोरों ने कॉलोनी में लगे विद्युत ट्रांसफॉर्मर को क्षतिग्रस्त कर उसका तेल चोरी कर लिया था, जिसके बाद से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। 

विज्ञापन


कॉलोनी में करीब आठ मकान हैं। इनमें रहने वाले परिवार बिजली न आने से परेशान हैं। कॉलोनाइजर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। इधर, एसडीओ आशीष रतन ने बताया कि नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने की कार्रवाई जारी है, जल्द ही कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed