फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Nistha app will be historical step to reform education system

निष्ठा एप बेसिक शिक्षा में सुधार के लिए ऐतिहासिक कदम

Tue, 03 Mar 2020 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Nistha app will be historical step to reform education system
प्रशिक्षण में मौजूद शिक्षक। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्र मुरसान पर शिक्षक-शिक्षिकाओं को निष्ठा एप का ज्ञान दिया गया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन एप की बारीकियों की जानकारी दी गई।
पांच दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य अतिथि डायट प्राचार्या डॉ. ऋचा गुप्ता, एबीएसए मुरसान अखिलेश कुमार यादव द्वारा मां सरस्वती के छविचित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। प्राचार्या ने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा प्रायोजित निष्ठा प्रशिक्षण को बेसिक शिक्षा में सुधार के लिए ऐतिहासिक कदम है। एबीएसए यादव ने बताया कि ब्लॉक मुरसान के 827 शिक्षक शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र, अनुदेशक प्रथम बैच में दो मार्च से छह मार्च तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसके बाद शेष 677 शिक्षक शिक्षिकाओं को अलग-अलग बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक मेंटर सुधीर कुमार प्रवक्ता डायट, प्रशिक्षक केआरपी वीर बहादुर, हेमलता गुप्ता, ब्रजेश वर्मा, चंद्रशेखर, कृपाल सिंह, श्याम सिंह चौधरी, जितेंद्र कौशल, अमित शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed