फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Nipun Bharat Mission will make children of primary classes eligible

निपुण भारत मिशन से प्राथमिक कक्षाओं के बच्चे बनेंगे योग्य

Mon, 29 Aug 2022 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Nipun Bharat Mission will make children of primary classes eligible
घनश्याम सिंह, हाथरस।
विज्ञापन

बेहतर और गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए प्रदेश भर में निपुण भारत मिशन की शुरुआत की गई है। परियोजना कार्यालय द्वारा तैयार किए गए लक्ष्यों को निर्धारित समय में प्राप्त करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसी के तहत जिले में टीम वर्क के द्वारा सादाबाद और सासनी ब्लॉक को प्राथमिकता के आधार पर चुनते हुए विभागीय अधिकारियों ने 2022-23 के शैक्षिक सत्र तक इन ब्लॉकों को निपुण बनाने के लिए कमर कस ली है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि सादाबाद और सासनी ब्लॉक को प्राथमिकता के आधार पर चुना गया है। इन ब्लॉकों में कक्षा 1 से 3 तक के निपुण भारत लक्ष्य प्राप्त करने का लक्ष्य 2022-23 रखा गया है। इसके अतिरिक्त अन्य ब्लॉकों में निपुण भारत मिशन के तहत व्यापक स्तर पर शिक्षामित्र व शिक्षक पूरे मनोयोग से कार्य कर रहे हैं। निपुण भारत के लक्ष्य को शासन द्वारा शैक्षिक सत्र 2025- 26 तक प्राप्त करने का समय तय किया गया है।
विज्ञापन

डीसी प्रशिक्षण अशोक चौधरी के मुताबिक निपुण भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जनपद ने कमर कस ली है। शासन की मंशा के अनुरूप इस महत्वाकांक्षी नेशन के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण जल्द ही बीआरसी पर शुरू होने वाली हैं। जिसमें परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के प्रत्येक शिक्षक को प्रशिक्षित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निपुण लक्ष्य
भाषा
- बालवाटिका निर्धारित सूची में से दो अक्षर वाले पांच शब्दों को सही से पढ़ लेते हैं
- कक्षा 1- 5 सरल शब्दों (2 अक्षर) से बने वाक्य पद लेते हैं।
- कक्षा 2-अनुच्छेद को 45 शब्द प्रति मिनट के प्रवाह से पढ़ लेते हैं। अनुच्छेद को पढ़ कर 75% प्रश्नों को सही हल कर लेते हैं।
- कक्षा 3- अनुच्छेद को 60 शब्द प्रति मिनट के प्रवाह से पढ़ लेते हैं। अनुच्छेद को पढ़ कर 75% प्रश्नों को सही हल कर लेते हैं।
गणित
- बालवाटिका -10 तक की संख्याएं पढ़ लेते हैं व दी गई संख्याओं वस्तुओं आकृतियों एवं घटनाओं को कम में व्यवस्थित कर लेते हैं।
- कक्षा 1- एक अंकीय जोड़ एवं घटाव के 75% प्रत्रों को सही हल कर लेते हैं।
- कक्षा 2- जोड़ (योग 99 तक) एवं घटाव (दो अंकीय) के 75% प्रश्नों को सही हल कर लेते हैं।
- कक्षा-3 जोड़ (योग 999 तक) एवं पटाव (तीन अंकीय) के 75% प्रत्रों को सही हल कर लेते हैं। 2 से 10 तक संख्याओं से गुणा (गुणनफल 100 तक) के 75% प्रश्नों को सही हल कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed