फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Nine years later, six accused of Pradhan's murder get life imprisonment

Hathras News: नौ साल बाद प्रधान की हत्या के छह दोषियों को आजीवन कारावास

Fri, 13 Jun 2025 11:10 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 13 Jun 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Nine years later, six accused of Pradhan's murder get life imprisonment
जीवन कारावास की सजा मिलने के बाद पुलिस की अ​भिरक्षा में जाते रामकुमार उर्फ रामू हत्याकांड के मु - फोटो : samvad
न्यायालय ने शुक्रवार को पंचायत चुनाव की रंजिश में नौ साल पहले हुई ग्राम विधिपुर शेरपुर के प्रधान रामू उर्फ रामकुमार की हत्या के छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषियों पर अर्थदंड भी लगाया है। एक आरोपी के नाबालिग होने के कारण उसकी पत्रावली अलग कर दी गई और उसका मामला किशोर न्यायालय बोर्ड में विचाराधीन है।
विज्ञापन


इस मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या पांच विजय कुमार द्वितीय के न्यायालय चल रही थी। न्यायालय ने घटना में प्रधान पद का चुनाव हारे गांव के ही नरेंद्र उर्फ गोली, उसके साथियों प्रमोद, प्रदीप, जय कुमार, शिव कुमार और ब्रजेश को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन

घटना थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव विधिपुर शेरपुर में 20 जुलाई 2016 को सुबह साढ़े नौ बजे हुई थी। मृतक प्रधान के छोटे भाई पुष्पेंद्र ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि घटना के समय प्रधान रामकुमार अपने साले डेनी के साथ मोटर साइकिल से हाथरस जा रहे थे। उनके पीछे दूसरी मोटर साइकिल पर वह स्वयं और उनके चाचा प्रेमपाल चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में नगला इमलिया से हाथरस की ओर बंबा पुल के पास गांव विधिपुर के ही प्रमोद, नरेंद्र उर्फ गोली, शिव कुमार, ब्रजेश व दो अज्ञात लोग घात लगाकर बैठे हुए थे। इन्होंने तीन मोटर साइकिलें खड़ी कर रास्ता रोका हुआ था। प्रधान रामकुमार के बाइक रोकते ही आरोपियों ने उन्हें बाइक से खींच लिया और उन्हें गोली मार दी। पहली गोली लगने के बाद वह इनसे छुटकर खेतों की ओर भागे, इन्होंने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। पुष्पेंद्र, प्रेमपाल और डेनी को भी हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजन लहूलुहान हालत में रामकुमार को लेकर बागला जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में हत्या के पीछे ग्राम पंचायत चुनाव की रंजिश को वजह बताया गया था। नरेंद्र उर्फ गोली ने भी प्रधान का चुनाव लड़ा था, जिसमें वह हार गया था और रामकुमार चुनाव जीत गए थे। इस मामले की विवेचना में पुलिस ने दो अज्ञात की पहचान प्रदीप और जय कुमार के रूप में की। सात लोगों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। इनमें एक नाबालिग था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed