फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nine teams searched 867 villages

Aligarh: डायरिया से एक बच्चे की मौत, दस्त-बुखार के 32 नए रोगी आए सामने, शिविर लगाकर बांटी दवा

Sun, 04 Aug 2024 04:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 04 Aug 2024 04:06 AM IST
सार

पांच गांवों में 717 बच्चों की जांच की गई। दस्त-बुखार से पीड़ित मिले 32 रोगियों को दवा वितरित की गई। घर-घर सर्वे और दवा वितरण के लिए संगिनी के नेतृत्व में बनी प्रत्येक टीम में चार-चार आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई।

विज्ञापन
Nine teams searched 867 villages
जमनपुर में कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करती चिकित्सकों की टीम - फोटो : विभाग

विस्तार

बैमवीरपुर के बाद पड़ोसी गांव जमनपुर में भी डायरिया से एक बच्चे की मौत हो गई। लगातार कई डायरिया पीड़ित सामने आए। सीएचसी से जेएन मेडिकल कॉलेज तक पीड़ितों को पहुंचना पड़ा। डायरिया रोकने के अभियान को उजागर करते हुए अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की तो स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी। शनिवार को बैमवीरपुर, जमनपुर, जादोंपुर, कौशलपुरी और भूरा नगला में नौ टीमों ने 867 घर खंगाले। इसमें दस्त-बुखार के 32 नए रोगी सामने आए।

विज्ञापन


अभियान के दौरान 3 अगस्त को सभी पांच गांवों में 717 बच्चों की जांच की गई। दस्त-बुखार से पीड़ित मिले 32 रोगियों को दवा वितरित की गई। घर-घर सर्वे और दवा वितरण के लिए संगिनी के नेतृत्व में बनी प्रत्येक टीम में चार-चार आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई। इन टीमों की रिपोर्ट स्वास्थ्य निरीक्षक के पास पहुंचेगी। वह प्रत्येक हर तरह की सूचना सीएचसी प्रभारी सहित विभागीय अधिकारियों को जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ ही विभागीय टीम दवा भी बांट रही है।
विज्ञापन


यहां मिले इतने मरीज
-जमनपुर में 303 घरों का सर्वे कर पांच साल तक के 284 बच्चों को देखा गया। तीन बच्चे दस्त व 13 वायरल पीड़ित मिले। -बैमवीरपुर में 289 घरों का सर्वे हुआ। 251 बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण में 10 खुजली व एलर्जी पीड़ित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जादोंपुर में 136 घरों के सर्वे में 75 बच्चे देखे गए। एक वायरल पीड़ित मिला।
-कौशलपुर व भूरा नगला में 139 घरों का सर्वे हुआ। 107 बच्चों की जांच में एक डायरिया व चार बुखार पीड़ित मिले।

शिविर लगाकर बांटी दवा, सफाई पर जोर दिया
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. खालिद के नेतृत्व में गांव जमनपुर में शिविर लगाया गया। डॉ. सतीश कुमार, प्रतिरक्षण अधिकारी सौरभ राजपूत, बीपीएम सचिन कौशिक, डब्ल्यूएचओ सलमान की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा बांटी। महिलाओं और बच्चों को टीम ने घरों में जाकर भी चेक किया। इसके साथ ही पड़ोस के गांवों पर मौजूद टीमों ने बीमार लोगों को दवा दी। वहीं ग्रामीणों से घर के साथ ही अपने आस-पास सफाई रखने पर जोर दिया गया।

स्वास्थ्य निरीक्षक गिर्राज किशोर गुप्ता की देखरेख में सर्वे के साथ पांचों गांवों में ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिड़काव कराया गया है। पांचों गांवों में हालत सामान्य है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। अन्य गांवों में भी घर-घर जाकर टीमें सर्वे कर रही हैं। -डॉ. खालिद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed