{"_id":"607dd0da8ebc3e908b3727f9","slug":"nine-people-infected-including-kotwal-and-crime-inspector-sikandhra-rahu-news-ali26146111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाल, क्राइम इंस्पेक्टर सहित नौ लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाल, क्राइम इंस्पेक्टर सहित नौ लोग संक्रमित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
सिकंदराराऊ में एक बार फिर से कोरोना ने पैर पसार दिया है। सोमवार को कोतवाल व क्राइम इंस्पेक्टर सहित नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, पिछले चार दिन में सात लोगों की मौत बुखार से हो चुकी है। उनका कोरोना टेस्ट नहीं होने के कारण अभी असमंजस की स्थिति है कि उनकी मौत कोरोना से हुई है या बुखार से। एक साथ इतने मामले निकलने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
सोमवार को कोतवाल प्रवेश राना, क्राइम इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह संक्रमित पाए गए। दोनों को उनके आवास कर ही क्वारंटीन कर दिया गया। जिले से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोतवाली के बचे हुए कर्मियों का सैंपल लिया है। इनके अलावा हसायन क्षेत्र में दो, मोहल्ला दमदपुरा में दो और मोहल्ला ब्राह्मणपुरी में एक अन्य युवक संक्रमित पाया गया है।
कोतवाल प्रवेश राना जहां दिन में दर्जनों जगह जाते थे वहीं क्राइम इंस्पेक्टर भी कोतवाली पर बैठक कर अनगिनत लोगों से मिला करते थे। इनके संक्रमित होने से लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि, इसके बावजूद नगर क्षेत्र में काफी लोग मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. रजनेश यादव ने कहा कि अन्य लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। क्षेत्र के लोगों से अपील है कि वे संक्रमण की चपेट में आने से पहले टीका लगवा लें।