फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Nine passengers injured in collision between roadways buses

Hathras News: दो रोडवेज बस आपस में भिड़ीं, नौ यात्री हुए घायल

Fri, 19 Jul 2024 05:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 19 Jul 2024 05:45 AM IST
सार

एक रोडवेज बस मथुरा रोड स्थित कलेक्ट्रेट के निकट पहुंची। तभी रोडवेज बस की सामने से आ रही आ रही दूसरी बस से भिड़ंत हो गई। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दु

विज्ञापन
Nine passengers injured in collision between roadways buses
सांकेतिक तस्वीर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा रोड स्थित कलेक्ट्रेट के निकट 18 जुलाई की शाम को दो रोडवेज बस आमने-सामने भिड़ गईं। दुर्घटना में हाथरस से मथुरा की ओर जा रही रोडवेज बस में सवार नौ यात्री घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से बागला जिला अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


उत्तर-प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस 18 जुलाई की शाम को बरेली से मथुरा जा रही थी। जैसे ही बस मथुरा रोड स्थित कलेक्ट्रेट के निकट पहुंची। तभी रोडवेज बस की सामने से आ रही आ रही दूसरी बस से भिड़ंत हो गई। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। हादसे में मथुरा जा रही बस में सवार प्रमोद, मयकेंद्र, लखपाल, कृपाल व रविंद्र निवासीगण मल्लापुरा मूसा जहाज व भानु प्रताप सिंह, राघव, श्रीराम व विनोद निवासीगण गांव फरैली थाना दातागंज जिला बदायूं घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना पर 108 एंबुलेंस के कंट्रोल रूम को दी। दो एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। एंबुलेंस की मदद से पुलिस ने घायलों को बागला संयुक्त जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों को मामूली चोट होने पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed