फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   nine passenger caught who travelling without ticket in bus

बिना टिकट बस में यात्रा कर रहे नौ यात्री पकड़े

Tue, 08 Sep 2020 06:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
nine passenger caught who travelling without ticket in bus
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

परिवहन निगम मुख्यालय की टीम ने यमुना एक्सप्रेस वे पर एक बस में नौ यात्रियों को बिना टिकट ले जाते हुए पकड़ा है। इस अनियमितता पर चालक-परिचालक को मार्ग वंचित कर दिया गया है। अब जांच के बाद एआरएम द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे डिपो के अन्य चालक-परिचालकों में खलबली मची हुई है।

हाथरस डिपो की बस संख्या 0434 हाथरस से बल्लभगढ़ के लिए जा रही थी। यमुना एक्सप्रेस वे पर मुख्यालय की टीम ने चेकिंग के दौरान बस में सवार यात्रियों की गिनती की। परिचालक की ईटीएम को चेक किया गया। नौ यात्री बिना टिकट के बस में सवार थे। इसकी सूचना हाथरस डिपो के अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों ने इसे अनियमितता मानते हुए चालक-परिचालक को मार्ग वंचित कर दिया है। कार्यवाहक एआरएम हरी सिंह का कहना है कि मुख्यालय की टीम ने यमुना एक्सप्रेस वे पर चेकिंग के दौरान दो बल्लभगढ़ रूट की बस में नौ बिना टिकट यात्री पकड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed