फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Nine named in murderous attack on youth in Bisara

Hathras News: बिसारा में युवक पर जानलेवा हमले में नौ नामजद

Sat, 29 Jul 2023 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 29 Jul 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Nine named in murderous attack on youth in Bisara
गांव बिसारा निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह ने अपने छोटे भाई रवेंद्र कुमार पर बृहस्पतिवार की शाम हुए हमले में नौ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले व साजिश की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




धर्मेंद्र के अनुसार उनका छोटा भाई रवेंद्र कुमार 27 जुलाई की शाम करीब छह बजे अपने खेत पर धान लगाने गया था। इसी दौरान घात लगाए बैठे पुष्पेंद्र उर्फ डब्ला पुत्र पप्पू सिंह व निरूआ उर्फ निरंजन पुत्र रामकुमार, राहुल, सुनीत उर्फ मूला, सुमित और अनुज निवासी बिसारा, नितिन गांव धमेड़ा थाना कोतवाली जिला बुलंदशहर, सोनू व बलिया ने उनके भाई पर जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन




रवेंद्र को घातक तरीके से पीटते हुए फायरिंग की। उनके कान के पास से गोली निकली। रवेंद्र की हालत गंभीर है। उसका अलीगढ़ शहर के एक निजी ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed