फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Nine girl students of the city won the shooting competition

Hathras News: शूटिंग प्रतियोगिता में शहर की नौ छात्राओं ने मारी बाजी

Sat, 26 Jul 2025 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Nine girl students of the city won the shooting competition
तीन आयु वर्गों में मंडल स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम अलीगढ़ में हुआ। प्रतियोगिता में शहर के रामचंद्र अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज से नौ छात्राओं ने बाजी मारी।
विज्ञापन

शूटिंग कोच मनोज कुमार यादव के निर्देशन में छात्राओं ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सभी नौ स्थानों पर विद्यालय की छात्राओं ने कब्जा किया। विद्यालय मंडल स्तर पर ओवरऑल चैंपियन बना। विद्यालय की शिक्षिका साधना यादव ने जिले की शूटिंग टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में जिले में पहली बार छात्राओं ने प्रतिभाग किया है। मंडल से चयनित ये सभी छात्राएं 19, 20 तथा 21 अगस्त को वाराणसी में राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगी।
विज्ञापन




प्रतियोगिता का यह रहा परिणाम

- अंडर-19 आयु वर्ग की 10 मीटर राइफल शूटिंग में मानवी गौतम व विमल कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। कनिका कश्यप, गजेंद्र कश्यप ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अंडर 17 आयु वर्ग की 10 मीटर राइफल शूटिंग में चिंकी वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय ने पहला स््थान हासिल किया। आलिमा, आरिफ खान ने दूसरा स्थान हासिल किया।

-अंडर 14 आयु वर्ग की 10 मीटर राइफल शूटिंग में लवली शर्मा व राजेंद्र कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अनम खान, शहजाद खान तृतीय स्थान पर रहीं।

- अंडर-19 आयु वर्ग की 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में पिंकी कुमारी, धर्मवीर ने पहला स्थान पाया।

- अंडर 17 आयु वर्ग की 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में खुशी अग्रवाल व विपिन कुमार अग्रवाल ने पहला स्थान हासिल किया।

- अंडर 14 आयु वर्ग की 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में मोनिका वार्ष्णेय, हरीश वार्ष्णेय ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed