फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Nine farmers brave the cold to sell 200 quintals of millet

Hathras News: नौ किसान 200 क्विंटल बाजरा बेचने के लिए सर्दी में डटे हैं

Sun, 28 Dec 2025 02:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Nine farmers brave the cold to sell 200 quintals of millet
मंडी समिति में बाजरा की खरीद का लक्ष्य पूरा होने से खरीदारी बंद हो गई है, इससे परेशान किसानों ने प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की। यहां पर नौ किसान अपना 200 क्विंटल बाजरा लेकर डटे हैं और खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। किसान ओमप्रकाश, दीपक कुमार, रामकुमार, राजेश कुमार, सुरेश ने शनिवार को मंडी परिसर में प्रशासन पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि 15 दिन पहले बाजरा बेचने के लिए पंजीकरण कराया था। इसके बावजूद दो सरकारी क्रय केंद्रों द्वारा उनका बाजरा नहीं खरीदा जा रहा है। किसानों का लगभग 200 क्विंटल बाजरा मंडी में खुले में पड़ा हुआ है। जिससे उपज खराब होने का खतरा है। प्रदर्शन कर रहे किसान गांव सिंचावली कदीम, वमनहार, गाड़िया गांव सहित आसपास के गांवों से मंडी पहुंचे थे।
विज्ञापन

खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे किसानों की परेशानी सर्दी और कोहरे से बढ़ गई है। कड़ाके की सर्दी में किसान अपने अनाज की रखवाली करने के लिए मजबूर हैं। खुले में पड़े बाजरा को बंदर और आवारा पशु नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदराराऊ के एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि किसानों से बातचीत की गई है। लगभग नौ किसानों का 200 क्विंटल बाजरा खरीद के लिए मंडी में है। शासन द्वारा निर्धारित खरीद लक्ष्य पूरा हो चुका है। इसलिए शासन को खरीद करने के लिए पत्र लिखा गया है, ताकि पंजीकरण कराने वाले शेष किसानों का बाजरा खरीदा जा सके।

एसडीएम ने बताया कि शासन से अगला आदेश आने के बाद कुछ ही दिनों के भीतर किसानों का शेष बाजरा खरीद लिया जाएगा। किसानों को टोकन जारी कर दिए गए हैं तथा उनके ठहरने की व्यवस्था किसान भवन में कर दी गई है। इधर, किसानों का कहना है कि जब तक उनका पूरा बाजरा नहीं खरीदा जाता, वे मंडी में ही रुककर इंतजार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed