फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   new year 2020 welcome with guts

जश्न के साथ 2020 का स्वागत

Wed, 01 Jan 2020 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
new year 2020 welcome with guts
अलीगढ़ रोड स्थित एक रिसोर्ट में नववर्ष का जश्न मनाते लोग। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

वर्ष 2019 को लोगों ने जश्न के साथ विदाई दी और नए साल का जोशीले अंदाज में स्वागत किया। साल की आखिरी शाम में जश्न में डूब गई। पूरा माहौल मस्ती भरा रहा। सर्दी नववर्ष का स्वागत करने वाले लोगों को नहीं डिगा सकी। हरी किसी ने नववर्ष का स्वागत पूरे जोश के साथ किया। युवाओं ने देर रात तक खूब धमा चौकड़ी मचाई। मंगलवार की देर रात तक जश्न मनाया। इधर, कोचिंग सेंटर व इंस्टीट्यूट पर नववर्ष कार्यक्रमों की धूम रहीं। कोचिंग सेंटरों पर युवाओं ने फिल्मी गीतों पर डांस कर धमाल मचाया। नववर्ष के स्वागत के लिए युवाओं में सर्वाधिक उत्साह दिखाई दिया।
होटल रेस्टोरेंट में रही खासी भीड़
नववर्ष के जश्न को भुनाने के लिए शहर के होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने विद्युत सजावट कर विशेष तैयारियां की थी। होटल और रेस्टोरेंट पर देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रही। खासकर युवा वर्ग ने नए साल की अगवानी अपने अंदाज में की। होटल रेस्टोरेंट संचालकों ने मेहमानों को आम दिनों के मुकाबले ज्यादा लजीज और जायकेदार व्यंजन परोसे।
विज्ञापन

सोशल साइट पर नववर्ष की रही धूम
सोशल साइट पर नववर्ष की बधाई देने का सिलसिला मंगलवार की सुबह से शुरु हो गया। बधाई देने का सिलसिला इंटरनेट के जरिए सुबह से देर रात तक जारी रहा। फेसबुक, व्हाट्सएप, ईमेल के जरिए बधाई दी गई। हैप्पी न्यू ईयर के पोस्टर जोक लोगों में सर्वाधिक सेंड किए गए। इधर मोबाइल से एसएमएस के जरिए भी लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल के अखिरी दिन गड़बड़ाई संचार सेवा
नववर्ष पर अपने मित्रों व रिश्तेदारों को बधाई देेने विशेष क्रेज रहा। सुबह से ही लोगों ने मोबाइल के मध्यम से संदेश भेजे। इंटरनेट से अधिक संदेश भेजे जाने के चलते इंटरनेट सेवा भी लड़खड़ा गई। सुबह से शाम तक संचार सेवा व्यस्त रहने के चलते बार बार कनेक्टिविटी आने और जाने की भी उपभोक्ताओं को समस्या झेलनी पड़ी।

खूब बिके गिफ्ट व साजो सज्जा के सामान
नववर्ष के आगमन के लिए लोगों ने गिफ्ट गैलरी में खूब खरीदारी की। साथ ही घरों को सजाने के लिए साजो सज्जा का सामान भी खरीदा। साथ ही चाकलेट पैक, ड्राईफूड आदि जमकर बिक्री हुई। इससे दुकानदारों के चेहरे खिले हुए नजर आए।

नए साल के मौके पर अलीगढ़ रोड स्थित एक रिसोर्ट में संगीत प्रस्तुत करते कलाकार।

नए साल के मौके पर अलीगढ़ रोड स्थित एक रिसोर्ट में संगीत प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed