{"_id":"5e0bacfc8ebc3e696a2e9e9b","slug":"new-roadways-bus-stand-will-made-in-sahpau-hathras-news-ali222849059","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहपऊ में बन सकता है रोडवेज का बस स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहपऊ में बन सकता है रोडवेज का बस स्टैंड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कस्बा सहपऊ में रोडवेज का बसस्टैंड बन सकता है। नगर विकास मंत्री ने परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर बस स्टैंड निर्माण की मंाग की है। सोमवार को एआरएम शशी रानी ने कस्बा सहपऊ पहुंचकर बस स्टैंड के लिए भूमि की तलाश की। सहपऊ में बसस्टैंड बनने से क्षेत्र के तमाम गांवों के लोगों का राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि सहपऊ में रोडवेज का बस स्टैंड नहीं है। इस कारण लोगों को यातायात साधनों के चलते दिक्कतों से जूझना पड़ता है। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए सहपऊ के भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष सचिन वर्मा ने नगर विकास मंत्री महेश वर्मा को रोडवेज बस स्टैंड निर्माण के लिए पत्र लिखा। नगर विकास मंत्री ने बसस्टैंड निर्माण के लिए परिवहन मंत्री को पत्र लिखा है। यह पत्र हाथरस डिपो के अधिकारियों पर पहुंचा। पत्र के आधार पर सोमवार को एआरएम शशीरानी सहपऊ पहुंची। उन्होंने बसस्टैंड के लिए भूमि की तलाश की। इस मामले में एआरएम शशीरानी का कहना है कि सहपऊ में बसस्टैंड बनाने के लिए भूमि की तलाश के लिए गए थे।
मंडलाध्यक्ष की मेहनत ला सकती है रंग
भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सचिन वर्मा ने कहा कि सहपऊ में जब कोई सरकारी भूमि नहीं मिलेगी तो वह अपनी भूमि से बस स्टैंड के लिए भूमि दान में देंगे। ताकि क्षेत्र के लोगों को यातायात में राहत मिल सके।