फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   New foot overbridge will be built at Hathras Junction towards Delhi

Hathras News: हाथरस जंक्शन पर दिल्ली की तरफ बनेगा नया फुट ओवरब्रिज, मिली मंजूरी

Fri, 26 May 2023 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 26 May 2023 01:06 AM IST
सार

उत्तर-मध्य के दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर सुबह से शाम तक कई एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा मालगाड़ियों का आवागमन होता है। यह रेल मार्ग अति व्यस्त है। इस पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों की मांग पर रेलवे द्वारा दिल्ली की तरफ फुट ओवरब्रिज बनाने की मंजूरी दे दी गई है।

विज्ञापन
New foot overbridge will be built at Hathras Junction towards Delhi
हाथरस जंक्शन स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की बात है। हाथरस जंक्शन स्टेशन पर अब दिल्ली की तरफ फुट ओवरब्रिज का निर्माण होगा। रेलवे के इलाहाबाद मंडल की ओर से फुट ओवरब्रिज बनाने के लिए मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए जल्द सर्वे कराया जाएगा और उसके बाद काम की शुरुआत होगी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि उत्तर-मध्य के दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर सुबह से शाम तक कई एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा मालगाड़ियों का आवागमन होता है। यह रेल मार्ग अति व्यस्त है। इस पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों की मांग पर रेलवे द्वारा दिल्ली की तरफ फुट ओवरब्रिज बनाने की मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन


फुट ओवरब्रिज के बनने से एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने में यात्रियों को खासी राहत मिलेगी। इलाहाबाद मंडल के डीआरएम जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार का कहना है कि हाथरस जंक्शन में दिल्ली की तरफ फुट ओवरब्रिज बनाने को स्वीकृति मिल गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed