फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Netaji's procession in the city caused a splash

नेताजी की शोभायात्रा ने शहर में मचाई धूम

Sat, 23 Jan 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Netaji's procession in the city caused a splash

हाथरस। आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शहर में पहली बार भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में लगभग पांच दर्जन से अधिक अमर शहीदों की झांकियां लोगों का मन मोह रही थीं। 

विज्ञापन

शहर में जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर जोशीला स्वागत किया गया। बैंडबाजे पर बज रहे देश भक्ति के गीतों ने शहर का वातावरण भी देश भक्ति कर दिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहें, वंदे मातरम, जय हिंद के नारों से शहर गूंज उठा। शोभायात्रा में तिरंगा झंडा और भगवा रंग के झंडे भी खूब लहराए। नेताजी की जयंती पर पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित नेताजी की प्रतिमा का मुख्य अतिथि चेयरमैन डौली माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह, भाजपा नेता वासुदेव माहौर ने संयुक्त रूप से अनावरण किया। शोभायात्रा के संयोजक विनोद कश्यप के नेतृत्व में सभी अतिथियों का माल्यार्पण और तलवार भेंटकर जोशीला स्वागत किया। शोभायात्रा की शुरुआत अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर की।

शोभायात्रा पुरानी कलेक्ट्रेट से शुरू होकर पंजाबी मार्केट, बैनीगंज, बुर्ज वाला कुआं, चूना वाला डंडा, चामड़ गेट, नयागंज, लोहट बाजार, रुई की मंडी, घंटाघर आदि बाजारों में होते हुए पुरानी कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर समाप्त हुई। शोभायात्रा में केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य, सभासद प्रशांत शर्मा, सुरेश चौधरी, सुनीत आर्य, नंदनी देवी, अशोक कुमार, अभिषेक रंजन आर्य, मुकेश कुमार, प्रवीन वार्ष्णेय, अशोक सिंहा, हरिमोहन शर्मा गुरुजी, आशा ठाकुर, मुकेश कौशिक, प्रमोद सहित काफी लोग शामिल थे। 

विज्ञापन

इन महापुरुषों की झांकियां आकर्षण का केंद्र

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पहली बार निकली शोभायात्रा में भारत माता, शहीद चंद्रशेखर आजाद, शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, वीरांगना झलकारी बाई, शहीद अशफाक उल्लाह खां, काका हाथरसी, राजा महेंद्र प्रताप सिंह, कर्पूरी ठाकुर, शहीद लाला लाजपत राय, शहीद ऊधम सिंह, डॉ. राममनोहर लोहिया, शहीद खुदीराम बोस, शहीद वीर सावरकर, शहीद वासुदेव बल्लभ, पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, मुंशी गजाधर सिंह, रेवती प्रसाद माहौर, विवेकानंद, मदन टेरेसा, सरदार बल्लभ भाई पटेल सहित पांच दर्जन से अधिक महापुरुषों की झांकि यां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed