{"_id":"659c1910685d837bbf0cca64","slug":"nephew-dies-uncle-injured-after-tractor-trolley-overturns-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से भतीजे की मौत, जेसीबी से निकाला शव, चाचा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से भतीजे की मौत, जेसीबी से निकाला शव, चाचा घायल
Mon, 08 Jan 2024 09:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 08 Jan 2024 09:17 PM IST
सार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के सोखना निवासी अनवर व उनका चाचा ट्रैक्टर पर बजरी आदि लादने का काम करते थे। वह काम खत्म करके ट्रैक्टर से गांव लौट रहे थे। सोखना के निकट मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक भी घायल हो गया।
विज्ञापन
ट्रेक्टर ट्राली पलटने के दौरान लगी भीड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के सोखना में मोड़ पर 8 जनवरी की शाम को ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत हो गई। लोगों ने जेसीबी की मदद से शव को बाहर निकाला। पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के सोखना निवासी अनवर (50) पुत्र बली मोहम्मद व उनका चाचा ट्रैक्टर पर बजरी आदि लादने का काम करते थे। वह काम खत्म करके ट्रैक्टर से गांव लौट रहे थे। सोखना के निकट मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे अनवर की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक भी घायल हो गया। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मृतक ने अपने पीछे दो बच्चों को बिलखते छोड़ा है। इस संबंध में थाना हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।