फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Neetu Paikwada and Rajkumar become heads of Sinchawali Sani

Hathras News: नीतू पैकवाड़ा और राजकुमार बने सिंचावली सानी के प्रधान

Sat, 09 Sep 2023 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 09 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Neetu Paikwada and Rajkumar become heads of Sinchawali Sani
पंचायत चुनाव के तहत जिले की दो ग्राम पंचायतों में प्रधान और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पद के लिए शुक्रवार को विकास खंड हाथरस और हसायन के कार्यालयों में मतगणना हुई। इन पदों के लिए छह सितंबर को मतदान हुआ था। जीते हुए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल था। जिन प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा, वह सभी निराश होकर घर लौट गए।
विज्ञापन




हाथरस विकास खंड की ग्राम पंचायत पैकवाड़ा में प्रधान पद पर नीतू शर्मा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनुपम अग्निहोत्री को 95 वोटों से हराया। नीतू शर्मा को 323 और प्रतिद्वंदी अनुपम अग्निहोत्री को 228 वोट मिले। 19 वोट निरस्त कर दिए गए। 95 वोटों से नीतू शर्मा ने जीत हासिल की। हसायन क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंचावली सानी में प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन




शुक्रवार को घोषित उपचुनाव परिणाम में राजकुमार को विजयी घोषित किया गया। विजयी प्रत्याशी को जहां 315 वोट मिले, वहीं 134 वोट पाकर प्रमोद कुमार दूसरे नंबर पर रहे। 20 वोट निरस्त कर दिए गए। राजकुमार ने 181 मतों से जीत हासिल की। इस क्रम में हाथरस विकास खंड में रिक्त पड़े क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 75 को लेकर मतगणना हुई। विजयी प्रत्याशी रवींद्र कुमार को 476 मत मिले। 295 मत लेकर अरविंद कुमार दूसरे स्थान पर रहे।आरओ द्वारा सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed