{"_id":"6a0e8c4e40e3f48c890bfdda","slug":"ncert-books-for-class-9-to-12-online-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCERT Books: नहीं रूकेगी पढ़ाई, अब ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं कक्षा 9 से 12 तक एनसीईआरटी की किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NCERT Books: नहीं रूकेगी पढ़ाई, अब ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं कक्षा 9 से 12 तक एनसीईआरटी की किताबें
Thu, 21 May 2026 10:09 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 21 May 2026 10:09 AM IST
सार
ऑनलाइन बिक्री शुरू होने से विद्यार्थियों को अधिकृत और सही संस्करण की पुस्तकें आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। इससे गलत संस्करण या अनाधिकृत प्रकाशनों की किताबें खरीदने की संभावना भी कम होगी।
विज्ञापन
एनसीआरटी कक्षा 9वीं से 12वीं तक की किताबें
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कक्षा नौ से 12 तक की एनसीईआरटी आधारित अधिकृत पाठ्य पुस्तकों की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी है। अब छात्र-छात्राएं और अभिभावक घर बैठे किताबों की बुकिंग कर उन्हें सीधे अपने पते पर मंगा सकेंगे। इस नई व्यवस्था से बाजार में किताबों की कमी के कारण पढ़ाई बाधित होने की समस्या काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अब तक अधिकांश विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में किताबें खरीदने के लिए स्थानीय विक्रेताओं के चक्कर लगाने पड़ते थे। कई बार कुछ विषयों की किताबें उपलब्ध न होने के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती थी। विशेष रूप से गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे विषयों की कुछ पुस्तकों की कमी अक्सर देखने को मिलती थी।
विज्ञापन
ऑनलाइन बिक्री शुरू होने से विद्यार्थियों को अधिकृत और सही संस्करण की पुस्तकें आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। इससे गलत संस्करण या अनाधिकृत प्रकाशनों की किताबें खरीदने की संभावना भी कम होगी। स्थानीय पुस्तक विक्रेताओं का कहना है कि सत्र की शुरुआत में कई बार मांग अधिक होने और आपूर्ति कम होने से कुछ किताबों का संकट उत्पन्न हो जाता है।
विज्ञापन
ऐसे में ऑनलाइन व्यवस्था विद्यार्थियों के लिए राहत साबित हो सकती है। डीआईओएस संतप्रकाश का कहना है कि समय पर किताबें उपलब्ध होने से छात्रों की पढ़ाई नियमित रूप से शुरू हो सकेगी और उन्हें पाठ्यक्रम पूरा करने में सुविधा मिलेगी।