फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Nazim injured in Hathras road accident regains consciousness

हाथरस हादसा: नाजिम पूछ रहा कि अम्मी और भाई कहां हैं....रिश्तेदार क्यों आ रहे हैं

Mon, 09 Sep 2024 02:52 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 09 Sep 2024 02:52 AM IST
सार

नगला भुस बाईपास के निकट मालवाहक वाहन हादसे का शिकार हो गया है। इस हादसे में नाजिम की मां खुशबू और भाई उजैब की मौत हो गई, जबकि नाजिम घायल हो गया। 
 

विज्ञापन
Nazim injured in Hathras road accident regains consciousness
सासनी के गांव मुकुंद खेड़ा में गमगीन माहौल में बैठे परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

नगला भुस बाईपास पर दो दिन पूर्व हुए हादसे में जान गंवाने वाली सासनी के गांव मुकुंदखेड़ा निवासी खुशबू के छह वर्षीय बड़े बेटे नाजिम को अब होश आ गया। वह पूछ रहा है कि अम्मी और भाई कहां है। घर पर रिश्तेदार क्यों आ रहे हैं, लेकिन परिवार के लोग उसकी हालत को देखते हुए उसे अभी तक नहीं बता रहे कि उसकी अम्मी और छोटा भाई अब दुनिया में नहीं रहे। मां-बेटे की मौत से परिवार का माहौल गमगीन है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व गांव मुकुंद खेड़ा निवासी राजुद्दीन व हाशिम की दादी अंगूरी के चालीसवां में शामिल होने के लिए दोनों भाइयों की ससुराल गांव सैमरा से मालवाहक वाहन से काफी लोग आए थे। नाजिम अपनी मां खुशबू और चार वर्षीय छोटे भाई उजैब के साथ ननिहाल जाने के लिए निकला था। करीब 45 मिनट बाद खबर आई कि नगला भुस बाईपास के निकट उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया है। इस हादसे में नाजिम की मां खुशबू और भाई उजैब की मौत हो गई, जबकि नाजिम घायल हो गया। 
विज्ञापन


घटना के बाद से गांव और नाजिम के परिवार में शोक का माहौल है। दो दिन से घर पर रिश्तेदारों की आवाजाही चल रही है। घर पर सभी गुमसुम बैठे हैं। नाजिम के दादा नसीब खान बदहवास हैं। उनका कहना है कि खुशबू छह वर्ष के नाजिम को अपनी आखिरी निशानी के तौर पर छोड़कर चली गई। मैं इसकी अच्छी तरह से देखभाल करूंगा। खुशबू के पति हासिम का भी पत्नी के गम में रो-रोकर बुरा हाल है। हासिम बार-बार यही कह रहे हैं कि अल्लाह ने मेरे साथ अन्याय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed