फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   National Highway of Firozabad-Jalasar-Hathras road will be built

फिरोजाबाद-जलेसर-हाथरस मार्ग बनेगा राष्ट्रीय राजमार्ग

Fri, 27 Apr 2018 11:36 PM IST
 न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
 न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Fri, 27 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
 National Highway of Firozabad-Jalasar-Hathras road will be built
हाईवे - फोटो : social media
सब कुछ ठीक रहा तो हाथरस से फिरोजाबाद की दूरी और कम हो जाएगी। केंद्र सरकार फिरोजाबाद, जलेसर से हाथरस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने पर सहमत हो गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय नितिन गडकरी ने खुद इसकी जानकारी पत्र लिखकर दी है। गडकरी ने यह पत्र राज्य के पशुपालन, लघु सिंचाई और मत्स्य पालन मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को उनके पत्र के जवाब में लिखा है। 
विज्ञापन


पशुपालन मंत्री ने गडकरी के सामने इस राजमार्ग को एनएच घोषित किए जाने की मांग उस वक्त रखी थी, जब वह उनके विधानसभा क्षेत्र टूंडला में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। इसके बाद उन्होंने 22 अप्रैल को इस बारे में गडकरी को एक पत्र भी लिखा, जिसमें फिरोजाबाद-जलेसर-हाथरस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की गई।
विज्ञापन


जवाब में गडकरी ने प्रो. एसपी सिंह बघेल को पत्र लिखकर कहा है कि इस प्रस्ताव को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है। मंत्रालय ने राज्य सरकार से इस प्रस्ताव की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार से डीपीआर मिलते ही इस संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। प्रो. एसपी सिंह बघेल ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि अगर यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित हो जाता है तो हाथरस से वाया जलेसर, रिजावली चौराहा होते हुए फिरोजाबाद तक आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा। यात्रियों को आगरा होकर फिरोजाबाद जाने की जरूरत नहीं होगी। वह इस मार्ग से कम समय और खर्च में फिरोजाबाद तक की यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed