फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Nand Gopal Nandi in Hathras

Nand Gopal Nandi: नंदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं

Mon, 29 Apr 2024 11:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 29 Apr 2024 11:49 PM IST
सार

हाथरस शहर के अलीगढ़ रोड स्थित केला फार्म में भाजपा द्वारा आयोजित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले की सरकार में गुडागर्दी चरम पर थी। सीओ को कार की बोनेट पर बैठाकर घुमाया गया, व्यापारियों से चौथ वसूली होती थी। आज योगी के राज में चौथ वसूली नहीं होती।

विज्ञापन
Nand Gopal Nandi in Hathras
कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी - फोटो : संवाद

विस्तार

कैबिनेट मंत्री ने नंदगोपाल नंदी ने सपा पर निशाना साधते हुए ने कहा कि सपा का मतलब है कि परिवारवाद। सपा सरकार में दलित बस्ती में काम नहीं होते थे तो बीएसपी की सरकार में यादव बस्तियों में कार्य नहीं होने की शिकायतें रहती थीं। भाजपा सरकार में हर वर्ग के लिए समान कार्य हो रहे हैं। हर वर्ग को लाखों नौकरियां सरकार ने दी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तीसरीं सैन्य शक्ति बना भारत, आज आतंकी कांपते हैं। 

विज्ञापन


वह 29 अप्रैल को हाथरस शहर के अलीगढ़ रोड स्थित केला फार्म में भाजपा द्वारा आयोजित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले की सरकार में गुडागर्दी चरम पर थी। सीओ को कार की बोनेट पर बैठाकर घुमाया गया, व्यापारियों से चौथ वसूली होती थी। आज योगी के राज में चौथ वसूली नहीं होती। लेकिन अब जमाना बदल गया है। अब बदमाश, माफिया और गुंडे जमानत खत्म कराकर जेल चले जाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दस साल पहले मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे और पाकिस्तान के इशारे पर आतंकी हमले हुआ करते थे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहते थे कि यह आतंकी हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। कुछ दिन बाद शांत हो जाते थे। पीएम के नेतृत्व में आंतकी कांपते हैं। दूसरे देशों में भी प्रधानमंत्री मोदी के नाम आज डंका बजता है। आज तीसरी सैन्य शक्ति के रूप में देश का नेतृत्व हो रहा है। अब हमारे जवान घर में घुसकर आंतकियों का सफाया करते हैं।आज विदेशों में घर-घर मोदी के नारे लगते हैं।  रूस युक्रेन युद्ध में जब भारतीय बच्चे फंसे तो उन्हें सुरक्षित लाने का कार्य पीएम ने किया। इतना ही नहीं पाकिस्तान व बांग्लादेश के बच्चे भी भारतीय तिरंगा पकड़े सुरक्षित अपने देशों तक पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं : नंदी 

प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए नंदी ने कहा कि पहले भी टीपू और पप्पू साथ हुए थे। गूगल पर उठाकर सर्च कर लीजिए, 15-15 साल हो गए किसी ने अपने बेटे का नाम राहुल नहीं रखा है। यह वह लोग हैं, जो थूककर चाटते हैं। विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं मिल सकती है।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गरीब से गरीब आदमी किराये के मकान में रहता है। अपना मकान बना लेता है तो पानी की प्लास्टिक की टोंटी को छोड़कर जाता है, लेकिन वह प्रदेश के मुखिया होते हुए जब सरकारी आवास को छोड़कर जाते हैं और नल की टोंटी भी निकालकर ले गए थे। ऐसे लोगों के बारे में क्या कहा जाए। पूरी दुनिया आज भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अंतिम गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए कार्य हो रहा है। गुंडे और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।

सम्मेलन को इन्होंने भी किया संबोधित
सम्मेलन को सदर विधायक विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा प्रत्याशी अनूप प्रधान वाल्मीकि, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, भाजपा नगर अध्यक्ष मूलचंद्र वार्ष्णेय, राजीव अग्रवाल, व्यपारी देवेन्द्र मोहता, विष्णु गौतम, राकेश शर्मा, अनिल कुमार वार्ष्णेय तेल वाले, देवेन्द्र शर्मा, एटा प्रभारी अजय गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, प्रशांत शर्मा, उमाशंकर जैन आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशीष बंसल ने व संचालन डॉ. उपेंद्र झा ने किया।सम्मेलन संयोजक राजेश सिंह गुड्डू, हाथरस प्रभारी डा. राजीव अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed