फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   named Ayushman card

हाथरस : गोल्डन कार्ड का नाम अब होगा आयुष्मान कार्ड

Thu, 04 Mar 2021 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
named Ayushman card
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में शासन के निर्देश पर 10 से 24 मार्च तक ‘आयुष्मान पखवाड़ा’ आयोजित होगा। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र लिख कर इस पखवाड़े के दौरान कार्ड विहीन परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधुर कुमार ने बताया शासन के निर्देश पर इस पखवाड़े के दौरान कार्ड विहीन परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया गोल्डन कार्ड का नाम बदलकर अब आयुष्मान कार्ड कर दिया गया है। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से आच्छादित परिवारों को प्रतिवर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपए तक के नि:शुल्क उपचार की सुविधा है।
विज्ञापन

एसीएमओ ने बताया कि हर लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा। अभियान में लक्षित परिवारों को योजना के प्रति जागरूक करते हुए आयुष्मान कार्ड कैम्प तक लाने एवं उनका आयुष्मान कार्ड बनवाने के हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। डॉ मधुर कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देशन में पखवाड़े को सफल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ प्रभात सिंह ने बताया कि कैम्प की निर्धारित तिथि से पूर्व संबंधित आशा द्वारा गांव के लाभार्थी परिवारों में आयुष्मान कार्ड कैम्प स्थल की जानकारी पर्ची के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। जिसमें परिवार के मुखिया का नाम, कैम्प स्थल एवं कैम्प की तिथि अंकित होगी। दीवार लेखन के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। डॉ. प्रभात ने बताया कि जनपद में कुल 70, 360 लाभार्थी परिवार हैं। जिसमें से करीब 95 हजार लोगों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं साथ ही पांच हजार 05 लोग इलाज करा चुके हैं। जिला आयुष्मान कार्ड के मामले में प्रदेश में चौथे और मंडल में प्रथम स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed