फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Name plaque removed from funeral site

Hathras News: अंत्येष्टि स्थल से हटवाई गई नाम पट्टिका

Fri, 19 Dec 2025 02:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Name plaque removed from funeral site
ब्लॉक गोंडा की ग्राम पंचायत नगला दरबर में गोंडा-गोरई मार्ग पर बन रहे अंत्येष्टि स्थल पर लगी नाम पट्टिका को बृहस्पतिवार को हटवा दिया गया। गांव के लोग नाम पट्टिका पर ग्राम प्रधान के परिवार के लोगों का नाम लिखे होने पर विरोध जता रहे थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बुधवार को ब्लॉक परिसर जाकर नाम पट्टिका हटवाने के लिए एडीओ को शिकायती पत्र दिया था। बृहस्पतिवार सुबह तक पट्टिका नहीं हटाने पर लोग सुबह अंत्येष्टि स्थल के बाहर फर्श डालकर धरने पर बैठ गए। इसकी सूचना पर खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने पंचायत सचिव को मौके पर भेजा। पंचायत सचिव ने पट्टिका को हटवा दिया। इसके बाद लोग वहां से चले गए। अनिल चौधरी, रवेंद्र सिंह, विजय सिंह, रामकुमार सिंह, विजयपाल सिंह, चौधरी बच्चू सिंह, निरंजन सिंह, विकास कुमार धरने पर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed