{"_id":"5cace3c2bdec22068c42a810","slug":"nagla-caught-arms-factory-sisuni-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला सिसौनी में पकड़ी शस्त्र फैक्टरी, दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला सिसौनी में पकड़ी शस्त्र फैक्टरी, दो दबोचे
Wed, 10 Apr 2019 12:26 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Wed, 10 Apr 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
अवैध शस्त्र फैक्ट्री से दबोचे गए शातिर और बरामद हुआ सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद। बिसावर चौकी क्षेत्र के गांव नगला सिसौन में पुलिस को बंद पड़े पेट्रोल पंप के पीछे खंडहर में शस्त्र बनाने की फैक्टरी मिली है। फैक्टरी से नौ तमंचे 315 बोर, एक अर्धनिर्मित तमंचा, छह नाल लोहा, 11 छोटी-बड़ी लोहे की स्प्रिंग, 17 लोहे की पत्ती, दो रेती, एक हथौड़ा, एक छेनी, एक सुम्मी, दो ब्लेड लोहे काटने के, लोहे की ठीया, पांच चाप लकड़ी, एक पंखा धूंकनी, एक तार पीतल का, एक प्लास लोहे का व अन्य सामान पुलिस ने बरामद किए। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में भी लिया, जिन्हें जेल भेज दिया गया।
कस्बा इंचार्ज सतीश चंद्र यादव ने बताया कि एसपी के आदेश पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एएसपी सिद्धार्थ वर्मा के निर्देशन और सीओ योगेश कुमार और एसएचओ अरविंद कुमार राठी के कुशल नेतृत्व में आठ अप्रैल को बिसावर चौकी इंचार्ज संजय पाल सिंह राघव हमराही कांस्टेबल अफरोज खां, विवेक मलिक, पंकज कुमार के साथ गश्त पर थे।
इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि नगला सिसौन पुराने बंद पड़े पेट्रोल पंप के पीछे पुराने खंडहर में शस्त्र बनाने की फैक्टरी चल रही है। सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी सुधीर कुमार राघव, हेड कांस्टेबल पलवेंद्र सिंह, सचिन शर्मा, गुरमीत, अजय चौधरी, सचिन धामा ने दबिश दी तो यहां फैक्टरी मिली। मौके से शस्त्र बनाने के सामान भी मिले। गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया गया।