{"_id":"5f2c3efe8ebc3e3cc05a2f27","slug":"nagar-panchayat-team-raid-four-and-half-kg-polythene-seize-sadabad-news-ali240548330","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत की टीम ने मारा छापा, साढ़े किलो से ज्यादा पॉलिथीन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत की टीम ने मारा छापा, साढ़े किलो से ज्यादा पॉलिथीन जब्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
प्रतिबंधित पॉलिथिन व उसके उत्पादों की बिक्री को रोकने के उद्देश्य से नगर पंचायत की टीम ने बृहस्पतिवार को मथुरा अड्डे पर एक दुकान पर छापा म
मारा। दुकान से करीब चार किलो आठ सौ ग्राम पॉलिथीन जब्त की गई। दुकानदार से 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
बताते हैं कि यह दुकानदार पॉलिथीन की बिक्री करता था। इससे आसपास के अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मचा रहा। कई दुकानदारों ने अपनी पॉलिथीन को छिपा दिया। ईओ लल्लनराम यादव ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग नहीं किया जा सकता, लेकिन फिर भी लोग इसका प्रयोग कर रहे हैं और बेच रहे हैं, जो कि गलत है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उक्त दुकानदार के यहां से करीब 4.800 किग्रा पॉलिथीन जब्त की गई है, जिससे 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। टीम में वीरेंद्र चौहान, दिलीप कुमार व अन्य लोग मौजूद थे।