{"_id":"683b5b903c7260281f04022b","slug":"nagar-panchayat-limits-of-mursan-mendu-and-sasni-will-increase-hathras-news-c-56-1-sali1016-132354-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नगर पंचायत मुरसान, मेंडू और सासनी की बढ़ेगी सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नगर पंचायत मुरसान, मेंडू और सासनी की बढ़ेगी सीमा
Sun, 01 Jun 2025 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत मुरसान, मेंडू और सासनी से सटे 20 गांवों को शहरी क्षेत्र में शामिल किए जाने की तैयारी की जा रही है। इन तीनों नगर पंचायतों के सीमा विस्तार के लिए शासन ने जिला प्रशासन से प्रस्ताव मांगा है। नगर पंचायतेें राजस्व विभाग के साथ मिलकर प्रस्ताव तैयार करने की तैयारी में जुट गई हैं।
मुरसान, मेंडू और सासनी नगर पंचायतों का सृजन होने के बाद से अब तक सीमा विस्तार नहीं हुआ है, जबकि तीनों ही नगर पंचायतों से सटे गांवों में हॉस्पिटल कॉलेज, व्यावसायिक भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। लंबे समय से इन तीनों नगर पंचायत क्षेत्रों से सटे गांवों को नगर पंचायत का हिस्सा बनाने की मांग उठ रही है। पिछले दिनों जनप्रतिनिधियों ने भी यह मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी, ताकि इन गांवों में शहरी सुविधाएं मिल सकें।
अब शासन ने इसके लिए प्रस्ताव मांग लिया है। इस क्रम में जिला प्रशासन ने तीनों निकायों के अधिशासी अधिकारियों को अपने क्षेत्र की तहसील की राजस्व टीम से मिलकर प्रस्ताव तैयार किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। राजस्व टीमें इन गांवों का सीमांकन करेंगी, जिसके आधार पर नगर पंचायत सीमा वृद्धि का प्रस्ताव तैयार करेंगी।
विज्ञापन
-- -- -
एक नजर में नगर पंचायत मेंडू
वर्तमान आबादी-- करीब 21 हजार।
सीमा विस्तार में शामिल होने वाले प्रस्तावित गांव-- ओंदुआ, नगला खरग, मिरगामई, नगला नत्थू।
सीमा विस्तार में शामिल होने के बाद अनुमानित आबादी-- करीब 32 हजार
-- --
एक नजर में नगर पंचायत सासनी
वर्तमान आबादी-- करीब 20 हजार।
सीमा विस्तार में शामिल होने वाले प्रस्तावित गांव-- सीर सासनी, बाल सासनी, जरैया गदाखेड़ा, बिजाहरी, नगला ताल, सासनी देहात।
सीमा विस्तार में शामिल होने के बाद अनुमानित आबादी-- करीब 45 हजार।
-- --
एक नजर में नगर पंचायत मुरसान
वर्तमान आबादी-- करीब 22 हजार।
सीमा विस्तार में शामिल होने वाले प्रस्तावित गांव-- ताजपुर, दयालपुर, केशरगढ़ी, नगला धर्मा, खोकिया, नगला बाबू, फरसौटी, फुसकरा, नगला खरगू, हड़ैला।
सीमा विस्तार में शामिल होने के बाद अनुमानित आबादी-- करीब 47 हजार।
-- -- -
मेंडू में हाथरस के साथ तहसील सासनी के गांव होंगे शामिल
नगर पंचायत मेंडू के सीमा विस्तार में एक पेच सामने आया है। नगर पंचायत मेंडू का क्षेत्र तहसील सदर के क्षेत्र में आता है, लेकिन यहां नगर पंचायत की सीमा से सटे गांव तहसील सासनी में आते हैं। इस वजह से इस नगर पंचायत में कुछ गांव तहसील सासनी के शामिल किए जाएंगे। इसके लिए तहसील सदर व तहसील सासनी के साथ मिलकर गांवों का सीमांकन कराया जाएगा।
-- -- -
शासन की ओर से नगर पंचायत मुरसान, मेंडू और सासनी के सीमा विस्तार के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। इन प्रस्तावों को तैयार कराकर जल्द ही शासन को भेज दिया जाएगा।
डॉ. बसंत अग्रवाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
मुरसान, मेंडू और सासनी नगर पंचायतों का सृजन होने के बाद से अब तक सीमा विस्तार नहीं हुआ है, जबकि तीनों ही नगर पंचायतों से सटे गांवों में हॉस्पिटल कॉलेज, व्यावसायिक भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। लंबे समय से इन तीनों नगर पंचायत क्षेत्रों से सटे गांवों को नगर पंचायत का हिस्सा बनाने की मांग उठ रही है। पिछले दिनों जनप्रतिनिधियों ने भी यह मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी, ताकि इन गांवों में शहरी सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
अब शासन ने इसके लिए प्रस्ताव मांग लिया है। इस क्रम में जिला प्रशासन ने तीनों निकायों के अधिशासी अधिकारियों को अपने क्षेत्र की तहसील की राजस्व टीम से मिलकर प्रस्ताव तैयार किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। राजस्व टीमें इन गांवों का सीमांकन करेंगी, जिसके आधार पर नगर पंचायत सीमा वृद्धि का प्रस्ताव तैयार करेंगी।
विज्ञापन
एक नजर में नगर पंचायत मेंडू
वर्तमान आबादी
सीमा विस्तार में शामिल होने वाले प्रस्तावित गांव
सीमा विस्तार में शामिल होने के बाद अनुमानित आबादी