फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   nagar panchayat employee threat to strike

मांगें पूरी नहीं हुईं तो करेंगे भूख हड़ताल

Thu, 24 Dec 2020 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
nagar panchayat employee threat to strike
एसडीएम को ज्ञापन देते नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

मांगें पूरी नहीं होने के कारण नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को आक्रोशित कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी मजदूर संघ के बैनर तले जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजकुमार को सौंपा। इसमें चेतावनी दी गई है कि यदि मांग पूरी न हुईं तो कर्मचारी भूख हड़ताल और आत्मदाह जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे।
ज्ञापन में कहा गया है कि सातवें वेतनमान का एरियर एवं एक माह का रुका हुआ वेतन और दिवाली का बोनस दिलाया जाए। करीब चार माह का पीएफ फंड में जमा नहीं हुआ है। इसे भी जमा कराया जाए। तीन वर्ष से ठंडी और गर्म वर्दी नहीं मिली है। करीब दस साल से कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

इन कामों को पूरा कराया जाए। कर्मियों को सलेक्शन ग्रेड दिलाने और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की भी मांग उठाई गई। मृतक कर्मचारी की विधवा कमला देवी को वर्ष 1990 से आज तक पेंशन नहीं मिली है। इनको पेंशन दिलाई जाए। रिटायर्ड कर्मचारियों का भुगतान कराया जाए। कर्मचारियों की भविष्य निधि काटने के बाद भी जमा नहीं कराई जाती है, उसे जमा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष गीता देवी, सचिव अशोक कुमार, शारदा देवी, मनोज कुमार, कुलदीप, दीपक कुमार, सूरजमुखी, नीलम, सुधीर कुमार, राजाबाबू, आकाश, राजेश कुुमार, सोनू, छोटू, हरीशंकर, विक्की, चंद्रभान, हरीशंकर, ताराचंद्र, नवल किशोर, दिनेश, सूरज आदि कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed