फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Nagar Kirtan on occasion of birthday of Guru Govind Singh

सतनाम वाहेगुरु: गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकला नगर कीर्तन, दिखाए करतब

Wed, 15 Jan 2025 06:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 15 Jan 2025 06:41 PM IST
सार

अलीगढ़ रोड स्थित गुरुद्वारा श्रीनानक दरबार जी से शुरू हुए नगर कीर्तन में '' सतनाम वाहे गुरु-सतनाम वाहे गुरु, ''वाहे गुरु का खालसा-वाहे गुरु की फतह'' व '' जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल'' का जयघोष होता रहा।

विज्ञापन
Nagar Kirtan on occasion of birthday of Guru Govind Singh
नगर कीर्तन के दौरान करतब दिखाते अखाड़े के लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में श्रीगुरु गोविंद सिंह महाराज के 357वें प्रकाशोत्सव पर 14 जनवरी को शहर में 26वां नगर कीर्तन का भव्य आयोजन हुआ। इसमें शहर और बाहर से आए पंजाबी समाज ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। जनप्रतिनिधियों ने भी नगर कीर्तन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं बाजारों में नगर कीर्तन का पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया गया।

विज्ञापन


शहर के अलीगढ़ रोड स्थित गुरुद्वारा श्रीनानक दरबार जी से शुरू हुए नगर कीर्तन में '' सतनाम वाहे गुरु-सतनाम वाहे गुरु, ''वाहे गुरु का खालसा-वाहे गुरु की फतह'' व '' जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल'' का जयघोष होता रहा। इस मौके पर सांसद अनूप प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, डीएम राहुल पांडेय, एसपी चिंरजीव नाथ सिन्हा, ब्लाॅक प्रमुख पूनम पांडेय, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, समाजसेवी तजवंत कालरा, डाॅ. मंजीत सिंह, रामनारायण काके, बृजमोहन राही, रर्हस अहमद अब्बासी, विजय प्रेमी उपस्थित रहे। नगर कीर्तन में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब का सिंहासन फूल मालाओं से सुसज्जित किया गया। इसमें गुरु ग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया था।
विज्ञापन


गुरु के पंच प्यारे, कीर्तन जत्थे, गतका पार्टियां, स्कूली बच्चे, फौजी बैंड, निहंग सिंहों के जत्थे नगर कीर्तन की शोभा बढ़ा रहे थे। सभी ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। इस बीच जगह-जगह नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया गया। जगह -जगह पुष्प वर्षा की गई। पंजाबी मार्केट स्थित हरचरनदास कन्या इंटर काॅलेज के बाहर विशेष स्वागत झांकी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कीर्तन पंजाबी मार्केट, रामलीला मैदान, बैनीगंज, घंटाघर, नजिहाई बाजार, पत्थर बाजार, नयागंज, चक्की बाजार, सरक्यूलर रोड, कमला बाजार, लक्ष्मी टाॅकिज, हनुमान चौक, रेलवे क्रासिंग, बागला कालेज मार्ग होते हुए गुरुद्वारा श्रीगुरुनानक दरबार पर पहुंचा। जहां अटूट लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसादी प्राप्त की। वहीं खालसा सेवा समिति हाथरस की ओर से बाहर से आई संगत का सरोपा देकर सम्मान किया गया।

Trending Videos

इनकी रही अहम भूमिका

नगर कीर्तन व लंगर में ज्ञानी हरपाल सिंह के अलावा स्टेज संचालन ज्ञानी मंजीत सिंह व ज्ञानी उत्तम सिंह निहाल ने किया। राजेंद्र सिंह, कुलजीत सिंह, राजेश सिंह, चंद्रपकाश अरोरा, विजय भाटिया, मनोहर लाल, गिर्राज सिंह, केपी सिंह, शेर सिंह, नरेंद्र ग्रोवर, लव ग्रोवर, संदीप, करतार सिंह, सरदार सुरजीत सिंह आदि लंगर सेवादार रहे। अध्यक्ष तजवंत कालरा की अहम भूमिका रही।

इनकी भी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में हरवंश अरोरा बल्ले भाई के अलावा प्रबंध कमेटी के प्रबंधक सरदार शैलेंद्र सिंह, हरीश आहूजा, श्याम बग्गा, नवीन सबलोक, सरदार पन्ना सिंह, अरुण कुमार मांटे, हैप्पी अरोरा, राजन चढ्ढा, अविनाश अरोरा, बसंतलाल अरोरा, हरवंश लाल अतरेजा, सरदार शेर सिंह, सरदार सतनाम सिंह, डॉ. जगजीत सिंह, सुभाष अरोरा, अनिल गुलाठी, सरदार राजेंद्र सिंह, राजबहादुर सिंह, प्रमोद सलूजा, रामसरन नरुला, डाॅ. अमित साहनी, कीर्ति मेहरा, अश्वनी सूरी, रामू अरोरा, श्यामजी, केशव मलिक, जुगेंद्र सिंह प्रधान, गोपाल दुआ, संरक्षक में गुलशन कुमार सूरी, कृष्ण कुमार, डाॅ. रमेश गुलाठी, विनय कपूर, कविश कालरा आदि अहम हैं।

जेसीआई रेनबो ने किया नगर कीर्तन का स्वागत
नगर कीर्तन का स्वागत शहर के मुख्य मार्ग चक्की बाजार स्थित जेसीआई के कोषाध्यक्ष विकास गर्ग के प्रतिष्ठान पर किया गया। यहां समाजसेवी तजवंत कालरा, उमाशंकर जैन, श्याम सुंदर शर्मा बंटी भैया, डॉ. अमित साहनी एवं अन्य लोगों का पटका पहनाकर सम्मान किया गया। नगर कीर्तन में अध्यक्ष मनीष मित्तल, सचिव नवीन वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष विकास गर्ग, बृजेश गोयल, आलोक गुप्ता, संजय अग्रवाल, अमित खेतान, संदीप जैन, दीपक अग्रवाल, संदीप कुमार, संजीव मित्तल, योगेश मित्तल का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed