फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   must follow new traffic rule

नए ट्रैफिक नियमों का करें पालन, जनता के कार्यो को सुलझाएं : प्रभारी मंत्री

Thu, 05 Sep 2019 02:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
must follow new traffic rule
भाजपा कार्यालय बैनीराम बाग पर जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी कार्यकर्ता पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर किया। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पहली बार जिले में प्रभारी बनकर मंत्री ने स्थानीय आरएसएस कार्यालय पहुंचकर संघ के पदाधिकारियों से भी मंत्रणा की और संगठन संबंधी कई जानकारियां प्राप्त की।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया। प्रभारी मंत्री ने समस्याओं के बारे में पूछा तो कार्यकर्ताओं ने बिजली न आने, सड़क खराब, पुलिस प्रशासन की लापरवाही आदि के बारे में अवगत कराया। प्रभारी मंत्री ने सभी समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करने की बात कही। नए ट्रैफिक नियमों का पालन सभी को करना चाहिए। सरकार की व्यवस्था में सभी कार्यकर्ता सहयोग करें। जनता के कार्य जनप्रतिनिधियों को सुलझाने चाहिए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व संचालन डॉ. एसपीएस चौहान ने किया। बैठक में सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, ब्लाक प्रमुख अमर सिंह पांडेय डॉ.अविन शर्मा, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, पूर्व सांसद बंगाली सिंह, सत्यपाल सिंह, कुसमा देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर परमार, डॉ. अविन शर्मा, विशाल गुप्ता, मुकेश कौशिक, विपिन लवानियां, महावीर तिवारी, विपिन लाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed