{"_id":"649acd192ca140223d06bd98","slug":"mursan-chc-does-not-have-ultrasound-machine-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मुरसान सीएचसी पर नहीं है अल्ट्रासाउंड मशीन, 12 किमी चलकर आना पड़ता है हाथरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मुरसान सीएचसी पर नहीं है अल्ट्रासाउंड मशीन, 12 किमी चलकर आना पड़ता है हाथरस
Wed, 28 Jun 2023 02:20 AM IST
चमन शर्मा
रविंद्र कुमार दीक्षित, अमर उजाला, हाथरस
रविंद्र कुमार दीक्षित, अमर उजाला, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 28 Jun 2023 02:20 AM IST
सार
मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती समेत अन्य मरीजों को भी अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पा रही है। अल्ट्रासाउंड मशीन न होने के कारण क्षेत्रीय लोग हाथरस जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
मुरसान सीएचसी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान पर अल्ट्रासाउंड मशीन न होने के कारण गर्भवती महिलाओं सहित अन्य बीमार लोगों को 12 किलोमीटर दूर हाथरस में जाना पड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए कई योजना चला चलाई जा रही है, उनके गर्भवती होने से लेकर डिलीवरी तक देखरेख की जिम्मेदारी आशा, स्टाफ नर्स सहित अन्य चिकित्सकों को दिया गया है। जिसमें हर माह में चार बार गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच के लिये शिविर लगाए जाते हैं। लेकिन मुरसान में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था न होने के कारण उन्हें मुरसान से करीब 12 किमी दूर हाथरस जाना पड़ता है।
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड कराने के लिये सरकार द्वारा प्राइवेट अस्पतालों को भी चुना गया है। जिसमें महिला मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पर्चा ले जाती हैं और उन्हें निशुल्क अल्ट्रासाउंड करा दिये जाते हैं। जिसका भुगतान शासन से किया जाता है। मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अन्य मरीजों को भी अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पा रही है। अल्ट्रासाउंड मशीन न होने के कारण क्षेत्रीय लोग हाथरस जाने को मजबूर हैं। मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ विकर्ण सिंह का कहना है कि अभी मुरसान में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है। जरूरतमंदों को हाथरस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन