{"_id":"6a3af4d185cdbab80b0cb20d","slug":"muri-express-route-changed-disruptions-to-continue-until-june-27-hathras-news-c-56-1-hts1003-150367-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मुरी एक्सप्रेस का रास्ता बदला, 27 जून तक रहेगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मुरी एक्सप्रेस का रास्ता बदला, 27 जून तक रहेगी परेशानी
Wed, 24 Jun 2026 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल।
- फोटो : Archive
रेलवे प्रशासन ने बरवाडीह-मंगरा रेलखंड पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाने के कारण मुरी एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है। 27 जून तक लागू रहने वाली इस व्यवस्था का असर हाथरस जंक्शन से यात्रा करने वाले सैकड़ों यात्रियों पर भी पड़ेगा।
ट्रेन नंबर 18101/02 टाटानगर-जम्मूतवी-टाटानगर मुरी एक्सप्रेस तथा 18309/18310 संबलपुर-जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस को निर्धारित मार्ग के स्थान पर वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जाएगा। इन ट्रेनों का हाथरस जंक्शन पर नियमित ठहराव है, जिसके कारण झारखंड और बिहार के विभिन्न स्टेशनों की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी।
मार्ग परिवर्तन के चलते ट्रेनें बरकाकाना, गढ़वा रोड और बढ़वा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर नहीं गुजरेंगी। इनका संचालन बोकारो स्टील सिटी, राजाबेड़ा, नेताजी सुभाषचंद्र बोस जंक्शन (गोमोह), गया जंक्शन के रास्ते से किया जाएगा। पीआरओ प्रयागराज अमित कुमार सिंह ने बताया कि यात्री अपनी ट्रेन की स्थिति और मार्ग की जानकारी प्राप्त करने के बाद ही यात्रा शुरू करें। इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन पुनः अपने नियमित मार्ग से शुरू कर दिया जाएगा।