{"_id":"5e9dcbff8ebc3ed5705f0932","slug":"murdrer-husband-arrested-sasni-news-ali231802218","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा में खड़ा हत्यारोपी पति
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
गांव नगला पौंपा में हुई नवविवाहिता की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पति अमर सिंह पुत्र रमेश चंद्र निवासी नगला पौंपा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है।
दरअसल, शुक्रवार की देर रात ग्राम नगला पौंपा में एक नवविवाहिता की मौत हो गई थी। जिसकी रिपोर्ट मृतका के पिता रामवीर ने थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था जिससे गला दबाने से नवविवाहिता की हत्या की पुष्टि हुई थी। सूचना पाकर मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर आ गए थे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। मायके पक्ष के लोग नवविवाहिता की हत्या का आरोप लगा रहे थे कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने के कारण पुत्री शिवानी की हत्या की गई है। थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में पकड़े गए आरोपी पति अमर सिंह सहित सात लोगों को नामजद किया गया था। सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दहेज हत्या का आरोपी अमर सिंह कहीं बाहर जाने की फिराक में खड़ा है जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।