फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   murder case : two alleged arrest within 24 hrs

हत्याकांडः 24 घंटे में दो नामजदों को किया गिरफ्तार

Tue, 28 Apr 2020 09:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
murder case : two alleged arrest within 24 hrs
कोतवाली पर कश्यप नगर में हुए वाद विवाद में गिरफ्तार किए गए नामजद, जानकारी देते सीओ योगेश कुमार। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद के मोहल्ला कश्यप नगर में 26 अप्रैल की शाम एक ही परिवार के दो पक्षों में हुए विवाद में चली गोली से एक किशोर की मौत हो गई थी। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इनमें से नामजद दो लोगों को पुलिस ने दबिश देकर 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया।

प्रेस कॉंफ्रेंस में सीओ योगेश कुमार ने बताया कि 26 अप्रैल की शाम को सादाबाद के मोहल्ला कश्यप नगर में एक ही परिवार के दो पक्षों में हुए वाद विवाद में हुई फायरिंग में बॉबी गौतम के बेटे शरद गौतम की मौत हो गई थी। इस मामले में बॉबी गौतम ने पांच लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 302 और 506 में मुकदमा दर्ज कराया था। इनमें से दो लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सादाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र और उपनिरीक्षक रामदास पचौरी ने 27 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर बढ़ार चौराहे के पास से दो नामजदों राजेश उर्फ मूला पुत्र सुरेशचंद्र, बबलू पुत्र सतीशचंद्र निवासी कश्यप नगर सादाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में नामजद बबलू ने खुद की निशानदेही पर आला कत्ल एक अदद तमंचा देसी 315 बोर, एक कारतूस व एक खोखा कारतूस 315 बोर हाथरस रोड पर सलेमपुर बंबा की पुलिया से करीब 50 कदम सलेमपुर की तरफ 28 अप्रैल को बरामद कराया। बरामदगी के आधार पर बबलू पर 3/25/27 आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार राजेश उर्फ मूला पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed