{"_id":"64b14289abf73d702b09f625","slug":"municipality-team-reached-tarfra-to-clean-the-drain-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Impact: पालिका टीम ने तरफरा पहुंच की नाले की सफाई, गंदे पानी से मकानों में आ रही थी दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amar Ujala Impact: पालिका टीम ने तरफरा पहुंच की नाले की सफाई, गंदे पानी से मकानों में आ रही थी दरार
Fri, 14 Jul 2023 06:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 14 Jul 2023 06:11 PM IST
सार
हाथरस तरफरा मार्ग स्थित गणेश मंदिर के निकट विगत में नाला क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण नाले में विभिन्न बस्तियों से आने वाला गंदा पानी क्षेत्रीय लोगों के निकट के खेतों में पहुंच रहा था। वहीं गंदा पानी मकानों के चारों ओर भर गया था। इसी वजह से क्षेत्र में बने मकान भी चटकने लग गए थे।
विज्ञापन
तरफरा रोड गणेश मंदिर के सामने जेसीबी से कराई सफाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के तरफरा मार्ग स्थित गणेश मंदिर के निकट नाले के टूटने के कारण गंदे पानी से खेतों में फसल का नुकसान व मकानों की दीवालों में चटकन के मामले में अमर उजाला में प्रकाशित खबर का पालिका प्रशासन ने संज्ञान लिया। शुक्रवार को पालिका कर्मचारियों ने नाले को सही करने के साथ साथ नाले में अटी गंदगी को निकालने का काम किया। वहीं जल निकासी की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस तरफरा मार्ग स्थित गणेश मंदिर के निकट विगत में नाला क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण नाले में विभिन्न बस्तियों से आने वाला गंदा पानी क्षेत्रीय लोगों के निकट के खेतों में पहुंच रहा था। वहीं गंदा पानी मकानों के चारों ओर भर गया था। इसी वजह से क्षेत्र में बने मकान भी चटकने लग गए थे।
विज्ञापन
इस समस्या के निदान के लिए लगातार प्रयास किया गया, लेकिन यह समस्या जस की तस बनी रही। अमर उजाला की ओर से खबर प्रकाशित की गई। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका प्रशसन हरकत में आ गया। पालिका की सफाई की टीम शुक्रवार की सुबह मौके पर पहुंच गई। जेसीबी मदद से नाले की सफाई की गई। सिल्ट को नाले से निकालकर जल निकासी की व्यवस्था सुचारु की गई। इसके बाद लोगों ने राहत ली।