{"_id":"58615b554f1c1b741aeeb799","slug":"municipalities-board-meeting-furore","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा
अमर उजाला, हाथरस
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों में होती नोकझोंक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सोमवार को करोड़ों रुपये के 26 प्रस्तावों पर मोहर लगाई गई। बैठक के दौरान सभासदों ने 23 निर्माण कार्यों की लागत में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर जमकर हंगामा किया। इन दोनों प्रस्तावों में निर्माण कार्यों की कुल लागत 2.39 करोड़ के करीब आंकी गई थी।
अब यह बढ़ाकर 3.54 करोड़ रुपये कर दी गई है। सभासदों ने कहा कि कई कार्यों पर आने वाली लागत तीन सौ फीसदी तक बढ़ा दी गई है जबकि नियमानुसार 15 फीसदी से ज्यादा लागत नहीं बढ़ाई जा सकती। सभासदाें की मांग पर ईओ गुलशन सूरी ने पूरे मामले की पीडब्ल्यूडी से जांच कराने का भरोसा दिलाया है।
जांच होने की शर्त के साथ ही दोनों प्रस्तावों पर बोर्ड ने अपनी मुहर लगा दी है। नगर पालिका अधिकारियों के मुताबिक सड़कों की लंबाई बढ़ाए जाने के कारण लागत में बढ़ोतरी हुई है। वहीं सभासदों ने आरोप लगाए कि प्रस्ताव पास होने के बाद सड़क की लंबाई में वृद्धि करना नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन
मधुगढ़ी रोड से आगरा रोड तक सड़क निर्माण की लागत 62.5 लाख रुपये आंकी गई थी। अब इस पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। मुरसान गेट पर गंदे कुएं से लाल भैरव मंदिर तक इंटरलाकिंग टाइल्स सड़क सुधार कार्य 14 लाख रुपये में होने थे, अब इस पर 27.6 लाख की लागत आ रही है। बीएच ऑयल मिल रोड पर एक गली पिछले प्रस्ताव में 1.11 लाख रुपये में बनकर तैयार हो रही थी अब इस पर 2.63 लाख की लागत आ रही है।
वहीं वार्ड नंबर 27 में चौमुखा महादेव गली में सीसी इंटरलाकिंग टाइल्स व नाली का निर्माण 4.09 लाख रुपये में होने का प्रस्ताव पास किया गया था। इस पर अब तीन गुनी के करीब 12.12 लाख रुपये की लागत आएगी। खोंडा हजारी में बनने वाली एक सड़क अब 33 लाख की जगह 42 लाख रुपये में बनेगी। यही नहीं विद्यापति नगर, किला गेट, आवास-विकास कॉलोनी सेक्टर एक में बनने वाली सड़कों की पुनरीक्षित लागत 50 से 70 फीसदी ज्यादा है। नगर पालिका पार्क पर आई लागत को भी सौ फीसदी से ज्यादा बढ़ाया गया था।