फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Municipal President accused of closing the public road

नगर पालिकाध्यक्ष पर लगाया सार्वजनिक रास्ते को बंद करने का आरोप

Tue, 04 Oct 2022 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:22 AM IST
सार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।स्थानीय इंद्रा नगर कॉलोनी निवासी मनोज कुमार शर्मा ने नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा पर एक सार्वजनिक रास्ते को दीवार लगाकर बंद करने क आरोप लगाया है। इंद्रा नगर में ही नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा की माताजी कमलेश शर्मा का भी प्लाट है। उन्होंने कहा है कि नगर पालिकाध्यक्ष ने एक दीवार लगाकर इस रास्ते को बंद कर दिया है।

विज्ञापन
Municipal President accused of closing the public road

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

स्थानीय इंद्रा नगर कॉलोनी निवासी मनोज कुमार शर्मा ने नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा पर एक सार्वजनिक रास्ते को दीवार लगाकर बंद करने क आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उनकी माताजी के नाम से इंद्रानगर कॉलोनी में मकान है। इस मकान के पश्चिम दिशा व पूरब दिशा में दो रास्ते हैं। इंद्रा नगर में ही नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा की माताजी कमलेश शर्मा का भी प्लाट है। इनके प्लाट के लिए भी दो रास्ते हैं।
उन्होंने कहा है कि नगर पालिकाध्यक्ष ने एक दीवार लगाकर इस रास्ते को बंद कर दिया है। मनोज कुमार ने कहा है कि वह तहसील दिवस में इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन शिकायत रसूखदार आदमी के खिलाफ है। इसलिए इसे दबा दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि उन पर सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण के पुख्ता प्रमाण हैं। वहीं नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का कहना है कि इस तरह के आरोप निराधार है। निकाय चुनाव चूंकि नजदीक हैं। इसलिए बिना वजह के आरोप लगाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि कई साल से उन्होंने कोई प्लाट भी नहीं खरीदा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed