फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   MP's daughter, MLA's daughter-in-law may contest for block chief

सांसद की बेटी, विधायक की पुत्रवधू में हो सकता है ब्लॉक प्रमुख के लिए मुकाबला

Thu, 08 Apr 2021 11:19 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
MP's daughter, MLA's daughter-in-law may contest for block chief
विधायक सदर हरी शंकर माहौर। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सासनी में ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर इस बार दिलचस्प मुकाबला हो सकता है। यहां भाजपा के सांसद की बेटी और विधायक की पुत्रवधू के बीच मुकाबला हो सकता है। दोनो का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। वहीं सांसद और विधायक दोनो का यही कहना है कि यदि पार्टी ने उम्मीदवार बनाया तो चुनाव लड़ा जाएगा, अन्यथा नहीं। वहीं यह भी चर्चा है कि पार्टी में आपस में कोई रार न फैले, इसे लेकर किसी तीसरे चेहरे को भी पार्टी इस पद के लिए मैदान में उतार सकती है।
सासनी ब्लॉक प्रमुख का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। ऐसे में यहां से सांसद राजवीर दिलेर की बेटी डॉ. पूनम नगला लोका से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई हैं। इसी तरह सासनी के एक अन्य क्षेत्र से सदर विधायक हरीशंकर माहौर की पुत्रवधू प्रतिभा माहौर भी बीडीसी सदस्य चुनी गई हैं।
विज्ञापन

दोेनों ही भाजपा के जनप्रतिनिधि हैं। सांसद और विधायक दोनों का मकसद ही ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर अपने परिजनों को काबिज कराना है। ऐसे में इस पद के लिए दोनों आमने-सामने भी आ सकते हैं। हालांकि अभी दोनों आलाकमान के फैसले की बात कह रहे हैं। विधायक हरीशंकर माहौर का कहना है कि यदि पार्टी ने निर्णय लिया तो उनकी पुत्रवधू ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में खड़ी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सांसद राजवीर दिलेर का भी यही कहना है कि यदि पार्टी आलाकमान ने आदेश दिया तो उनकी बेटी इस पद के लिए चुनाव लड़ेंगी। वैसे सूत्रों की माने तो पार्टी में कलह न हो, ऐसे में पार्टी किसी और चेहरे को भी मैदान में उतार सकती है।

सांसद राजवीर दिलेर।

सांसद राजवीर दिलेर।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed