फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   MP got anger on false electric billing

बिजली बिलों में अनियमितता पर सांसद ने जताई नाराजगी

Fri, 29 Jan 2021 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
MP got anger on false electric billing
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद राजवीर दिलेर की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जिला विकास समन्वय, निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। सांसद ने कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं से जिले के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित किया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति योजना का लाभ पाने से वंचित नहीं रहना चाहिए।
सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क, सार्वजनिक शौचालय, पानी की टंकी, आवास शहरी और ग्रामीण आदि के लाभार्थियों का चयन करते समय क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से सुझाव एवं प्रस्ताव लिए जाएं। जिले में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की सूची तहसील और ब्लॉक वार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सांसद ने बिजली बिलों में अनियमितताओं पर नाराजगी जताई और इसे दूर कराने के निर्देश दिए। बिजली आपूर्ति भी रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सांसद ने बैठक में गत बैठक की अनुपालन आख्या, भारत सरकार द्वारा संचालित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), दीनदयाल अंत्योदय योजना, ग्रामीण कौशल एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री शहरी व ग्रामीण आवास, स्वच्छ भारत मिशन शहरी व ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल/अमृत एवं स्मार्ट सिटी योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डिजिटल भारत भू-अभिलेख आधुनिकीकरण आदि योजनाओं की समीक्षा की। विधायक और जनप्रतिनिधियों ने बिजली, पानी और खराब सड़कों की समस्याएं उठाईं। सांसद ने जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए कार्य योजना तैयार कर उपलब्ध कराने एवं शासन को भी इस बारे में अवगत कराने के निर्देश दिए। परियोजना निदेशक अश्विनी कुमार ने बताया कि एनआरएलएम के तहत निर्धारित लक्ष्य 648 के सापेंक्ष 731 समूहों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में डीएम रमेश रंजन ने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सुझावों और प्रस्तावों पर गंभीरता से अमल कराया जाएगा। इस अवसर पर विधायक सदर हरीशंकर माहौर, नगर पालिका अध्यक्ष हाथरस आशीष शर्मा, ब्लॉक प्रमुख हाथरस अमर सिंह पांडेय, उप निदेशक कृषि एचएन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक ऋतु गोयल, सीडीओ, सीएमओ, डीपीआरओ बनवारी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव, बीएसए मनोज कुमार मिश्र, जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed