फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mother killed by hitting her with a brick for not giving money for alcohol

Hathras: शराब के लिए मांगे रुपये, न देने पर मां पर ईंट से प्रहार कर मार डाला, आरोपी बेटा हिरासत में

Thu, 03 Apr 2025 10:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 03 Apr 2025 10:57 PM IST
सार

पति ने पत्नी से शराव के लिए पैसे  मांगे, उसने मना कर दिया। इस पर दोनों में झगड़ा हो  गया।तभी उसकी मां बीच-बचाव करने लगी। वह उनसे पांच हजार रुपये मांगने लगा। उन्होंने इन्कार किया तो वह उनसे झगड़ने लगा। ईंट उठाकर मां के सिर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया

विज्ञापन
Mother killed by hitting her with a brick for not giving money for alcohol
मां कमला देवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में पुरदिलनगर कस्बे के मोहल्ला ललिता गेट में 2 अप्रैल की रात शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने वृद्ध मां को ईंट से प्रहार कर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


घटना 2 अप्रैल रात करीब नौ बजे की है। मरने वाली महिला कमला देवी (65) मोहल्ला ललिता गेट निवासी बाहोरी लाल की पत्नी थी। बताया जा रहा है कि इनका बेटा राजकुमार (42) घटना से पहले शराब पीकर घर पहुंचा था। पहले उसने शराब के पैसों के लिए अपनी पत्नी से झगड़ा किया। तभी उसकी मां कमला देवी बीच-बचाव करने लगी। वह उनसे पांच हजार रुपये मांगने लगा। उन्होंने इन्कार किया तो वह उनसे झगड़ने लगा।
विज्ञापन


ईंट उठाकर कमला देवी के सिर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी ले जाया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीएचसी से कमला देवी को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उपचार के दौरान 3 अप्रैल की सुबह उनकी मौत हो गई। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शोकाकुल माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सीओ श्यामवीर सिंह का कहना हैं कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed