{"_id":"6a4a30a95d1c3e87af0ff626","slug":"mother-and-son-died-in-a-road-accident-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मारुति कार और मोटरसाइकिल की टक्कर से मां-बेटे की मौत, रिपोर्ट दर्ज, कार चालक की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मारुति कार और मोटरसाइकिल की टक्कर से मां-बेटे की मौत, रिपोर्ट दर्ज, कार चालक की तलाश जारी
Sun, 05 Jul 2026 03:54 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 05 Jul 2026 03:54 PM IST
सार
28 जून को संजय पनी पत्नी सर्वेश और पुत्र राज के साथ मोटरसाइकिल से आगरा से सादाबाद आ रहा था। आगरा-सादाबाद रोड पर सिंघल कोल्ड स्टोरेज के सामने सादाबाद की ओर से आ रही एक मारुति कार ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-सादाबाद मार्ग पर 28 जून को हुए सड़क हादसे में महिला और उसके मासूम बेटे की मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कराते हुए फतेहपुर सीकरी की रामकृष्ण कॉलोनी निवासी रजनी पत्नी जमुना प्रसाद ने कहा है कि 28 जून को उनका पुत्र संजय उर्फ संजू अपनी पत्नी सर्वेश और पुत्र राज के साथ मोटरसाइकिल से आगरा से सादाबाद आ रहा था। आगरा-सादाबाद रोड पर सिंघल कोल्ड स्टोरेज के सामने सादाबाद की ओर से आ रही एक मारुति कार ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में संजय, उसकी पत्नी सर्वेश और पुत्र राज गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में राज व सर्वेश की मौत हो गई। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन