Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mother and son died after being hit by a train

Hathras News: मां को बचाने की कोशिश में बेटा भी आया ट्रेन की चपेट में, दोनों की हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Sun, 10 Aug 2025 12:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 10 Aug 2025 12:23 PM IST
सार

अनिल कुमार की शादी पांच वर्ष पूर्व कमलेश के साथ हुई थी। जिसकी एक तीन वर्षीय पुत्री मन्नू कुमारी है। आठ दिन पहले बेटा हुआ है। अनिल कुमार राजस्थान की एक नमकीन फैक्ट्री में सुपरवाइजर का काम करता था। वह अपने गांव में रक्षाबंधन की छुट्टी बिताने आया था

विज्ञापन
Mother and son died after being hit by a train
रेलवे लाइन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हसायन के गांव बस्तोई में 9 अगस्त रात मां ओमवती  (55) और उनके बेटे अनिल (32) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ओमवती मानसिक रूप से परेशान थीं और शनिवार रात घर से निकल गई थी। पीछे-पीछे बेटा भी उनकी तलाश में गया था। पुलिस मां को ट्रेन से बचाने की कोशिश में उसके भी ट्रेन की चपेट में आने का अनुमान लगा रही है। 

विज्ञापन


ओमवती गांव बस्तोई निवासी दुर्गपाल सिंह की पत्नी थीं। 10 अगस्त सुबह गांव के पास ट्रैक पर सिकंदराराऊ की ओर जा रहे लोगों ने शवों को देखा और दोनों की पहचान की। सूचना  पर पहुंची पुलिस ने अछनेरा से कासगंज जाने वाली फास्ट पैसेंजर गाड़ी में शवों को रखकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गांव में घटना की जानकारी होने पर दुर्गपाल सिंह के घर पर लोग पहुंच गए। दुर्गपाल सिंह के दो बेटों में अनिल सबसे बड़ा था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने बताया कि आठ- दस दिन से  ओमवती मानसिक तौर पर बीमार हो गई थी। वह घर से निकल जाती थी और अचानक दौड़ पड़ती थी। शनिवार की शाम को वह कहीं निकल गई, उन्हें देखने के लिए अनिल भी शाम को ही चला गया। 
विज्ञापन


आठ दिन पहले हुआ था अनिल के हुआ बेटा
अनिल कुमार की शादी पांच वर्ष पूर्व कमलेश के साथ हुई थी। उसके एक तीन वर्षीय पुत्री मन्नू कुमारी है, आठ दिन पहले बेटा हुआ है। अनिल कुमार राजस्थान की एक नमकीन फैक्ट्री में सुपरवाइजर का काम करते थे और रक्षाबंधन की छुट्टी में गांव आए थे। वह अपनी बहन को भी बुला कर लाया था और राखी बंधवाई थी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे से मेमो मिला था। शनिवार को मृतक महिला अपने घर से निकल आई थी। पीछे-पीछे लड़का घर से देखने निकला था। संभवत मां को बचाने में मां-बेटे दोनों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।-जेएन अस्थाना, सीओ सिकंदराराऊ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed