{"_id":"6a00f422c30d85cabd004674","slug":"morning-trains-are-overcrowded-coaches-are-not-increasing-hathras-news-c-56-1-hts1003-148346-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सुबह की ट्रेनों में बढ़ी भीड़, डिब्बे नहीं बढ़ रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सुबह की ट्रेनों में बढ़ी भीड़, डिब्बे नहीं बढ़ रहे
Mon, 11 May 2026 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 11 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
सिटी स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद
गर्मी की छुट्टी और सहालग के कारण सुबह की ट्रेनों में यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन इसके अनुरूप कोचों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिससे यात्री खासे परेशान हैं।
इन दिनों हाथरस किला रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सामान्य दिनों में जहां करीब 400 यात्री सुबह की ट्रेनों से यात्रा करते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 550 से अधिक हो गई है।
इसी तरह से हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन से सुबह कासगंज और मथुरा जाने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ी है। इन दोनों ट्रेनों में पहले करीब 900 टिकटें बिक रहीं थीं, अब इनकी संख्या बढ़ कर 1200 हो गई है। इस तरह से किला स्टेशन पर 150 और सिटी में रोजाना 300 टिकटें ज्यादा बिक रहीं हैं। जिससे मुसाफिरों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
हालत यह है कि यात्रियों को खड़े होने के लिए भी जगह नहीं मिल रही। दैनिक यात्रियों, छात्रों और छोटे व्यापारियों को इससे सबसे अधिक परेशानी हो रही है। नौकरीपेशा युवा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र भी परेशान हैं। अत्यधिक भीड़ से परेशान यात्रियों का कहना है कि गर्मी में हर साल भीड़ बढ़ती है, लेकिन रेलवे की ओर से अतिरिक्त कोच नहीं लगाए जाते। सुबह की ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएं, ताकि सफर कुछ आरामदायक हो सके।
पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या की जानकारी उच्च अधिकारियों को समय-समय पर भेजी जाती है। यदि आवश्यकता महसूस हुई तो व्यस्त ट्रेनों में कोच बढ़ाने पर विचार किया जाता है।