{"_id":"6745e537e0dd56a5e00a4507","slug":"morning-and-evening-weather-in-hathras-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Weather: सुबह-शाम सर्दी का प्रकोप, दोपहर में धूप से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Weather: सुबह-शाम सर्दी का प्रकोप, दोपहर में धूप से राहत
Tue, 26 Nov 2024 08:42 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 26 Nov 2024 08:42 PM IST
सार
26 नवंबर सुबह से ही आसमान में हल्की धुंध छाई रही। सुबह-शाम ठंड के तेवर जस के तस बने रहे। ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंड के चलते लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
ठंड में आगरा रोड पर धूप सेंकते लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस में सुबह-शाम ठंड के तेवर तल्ख हो रहे हैं। ठंडी हवाएं चलने से मौसम सर्द हो रहा है। दिन में धूप निकलने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत है। 26 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
26 नवंबर सुबह से ही आसमान में हल्की धुंध छाई रही। सुबह-शाम ठंड के तेवर जस के तस बने रहे। ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंड के चलते लोग परेशान रहे। दोपहर में धूप खिलने के बाद मौसम साफ हो गया। इसके बाद कुछ राहत मिली। सुबह-शाम ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन