{"_id":"63695c2cbb7049185e696795","slug":"more-than-two-thousand-patients-reached-the-opd-of-the-district-hospital-hathras-news-ali304242238","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे दो हजार से ज्यादा मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे दो हजार से ज्यादा मरीज
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 2000 से ज्यादा मरीज पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर्स के कमरों के बाहर तक मरीजों की कतार लगी रही। यहां पर सर्दी, जुकाम, बुखार और स्किन एलर्जी के मरीजों की जांच की गई।
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव की वजह से जिले के सरकारी व निजी अस्पतालों में वायरल फीवर के मरीजों की भीड़ लगी हुई है। ओपीडी में भी सुबह से रात तक वायरल फीवर के ही सबसे ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं।
- कई दिनों से बुखार आ रहा है। दवा से कोई फायदा नहीं मिला तो अब अस्पताल आए हैं, ताकि यहां से दवा मिल जाए और जांच भी हो जाए।
ऊषा, मरीज।
- पूरे शरीर में दर्द है। कई दिनों से ऐसा हो रहा है। ज्यादा न बढ़े, इसलिए जिला अस्पताल से दवा लेने आई हूं।
पूनम, मरीज।
- मेरे पति को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा है, उन्हीं को दवा दिलवाने के लिए अस्पताल आई हूं, ताकि वह सही हो सकें।
राजेश्वरी, तीमारदार।
- मौसम में बदलाव के कारण स्किन एलर्जी की समस्या हो रही है। उसी की दवा लेने के लिए अस्पताल आई हूं।
मंजू, मरीज।