फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   More than 33 percent loss occurred in 20 villages

Hathras News: 20 गांव में हुआ 33 फीसदी से अधिक नुकसान, राजस्व व कृषि विभाग ने किया नुकसान का आकलन

Fri, 24 Mar 2023 12:24 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 24 Mar 2023 12:24 AM IST
सार

पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि और बारिश से आलू, सरसों, जौ और सरसों की फसल बर्बाद हुई है। बेमौसम हुई बारिश के कारण खराब हुई फसल का शासन के निर्देश पर सर्वे कराया जा रहा है, जिससे कि किसानों को नुकसान फसल का मुआवजा दिलाया जा सके।

विज्ञापन
More than 33 percent loss occurred in 20 villages
बर्बाद फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जिले में पिछले दिनों हुई बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। तहसील सासनी क्षेत्र में ओलावृष्टि व तेज बारिश से 20 गांवों में 33 फीसदी से अधिक फसल के नुकसान का आकलन किया गया है। इसे लेकर कृषि विभाग व राजस्व विभाग की ओर से किसानों को मुआवजा दिए जाने के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यह रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। 

विज्ञापन


पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि और बारिश से आलू, सरसों, जौ और सरसों की फसल बर्बाद हुई है। बेमौसम हुई बारिश के कारण खराब हुई फसल का शासन के निर्देश पर सर्वे कराया जा रहा है, जिससे कि किसानों को नुकसान फसल का मुआवजा दिलाया जा सके। इसे लेकर प्रशासन की ओर से तहसील बार टीमें बना दी गई हैं। यह टीम प्रभावित क्षेत्रों में मुआयना कर रही है। 
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि सभी तहसीलों में टीमें फसल के नुकसान का आकलन लगा रही हैं। सासनी क्षेत्र में ओलावृष्टि से 20 गांवों में फसल में ज्यादा नुकसान हुआ है। इन गांवों में 33 फीसदी से अधिक फसल के नुकसान का आकलन हुआ है। इस आधार पर नुकसान की स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी पांच बीघा गेंहू की फसल बेमौसम बरसात और ओले से जल मग्न हो गई। इससे फसल में 80 फीसदी नुकसान होने का अंदेशा है। - दुरेंद्र पाल सिंह, निवासी फरौली 
बारिश और ओलावृष्टि से 24 बीघा गेंहू की फसल में भारी नुकसान हुआ है। फसल जमीन पर गिरकर करीबन 80 फीसदी का नुकसान हुआ है। प्रशासन को इसका मुआवजा दिलाना चाहिए। - मोहन सिंह, सासनी
मेरी 13 बीघा गेंहू की फसल ओलावृष्टि और बारिश से नुकसान हुई है। करीब 75 फीसदी फसल बर्बाद हो गई है। - सूरजपाल, रुदायन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed