{"_id":"594ff0964f1c1bc0648b467b","slug":"moon-show-in-the-sky-will-be-celebrated-todayin-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
ईद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांद नजर आ गया अल्लाह ही अल्लाह छा गया रोजे रखने वालों की है ये जीत.....। रविवार की शाम आसमान में चांद दिखाई देते ही ईद मुबारक की आवाजें गूंजने लगीं। रमजान के पाक माह में खुदा की इबादत करने वाले के चेहरों पर भी एक अलग ही मुस्कान छाई हुई थी। शहर की मुस्लिम बस्तियों में सुबह से लेकर शाम तक भारी चहल पहल रही और हर कोई ईद की तैयारी में जुटा रहा।
महिलाएं भी ईद पर घर आने वाले मेहमान और दोस्तों के लिए लजीज पकवान बनाने की पूरी दिन तैयारी करती रहीं। घरों की साफ-सफाई के साथ-साथ सजावट भी की गई। लोगों ने अपने घरों को चमाचम करने के बाद आकर्षक विद्युत झालरों से भी सजाया। रविवार की शाम आसमान में चांद देखने के लिए लोग अपने घरों की छतों पर एकत्रित हो गए और चांद का दीदार किया। देर शाम से ईद मुबारक कह कर गले मिलने का सिलसिला शुरू हो गया।